आमिर खान की Sitaare Zameen Par 9 महीने बाद OTT पर, घर बैठे कहां-कब देखें?

Published : Mar 10, 2026, 11:32 AM IST

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर चर्चा में आ गई है। मूवी को आखिरकार ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। बता दें कि फिल्म जून 2025 में रिलीज हुई थी और इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। आमिर ने उस वक्त कहा था कि वे इसे ओटीटी पर रिलीज नहीं करेंगे।

PREV
16
आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना थे। इसे आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया था। ये एक स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी।

26
ओटीटी पर फिल्म सितारे जमीन पर

सितारे जमीन पर को जल्दी ही ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने पर आमिर खान ने बताया था कि ये ओटीटी पर उपलब्ध नहीं होगी। बाद में इसे भारत और विदेशों में पे-पर-व्यू फॉर्मेट के जरिए यूट्यूब पर उपलब्ध कराया गया था।

ये भी पढ़ें... 160 मिनट की वो भयानक कॉमेडी फिल्म, जिसने फाड़ डाला था BOX OFFICE-3 रीमेक भी बने

36
किस ओटीटी पर रिलीज होगी सितारे जमीन पर

सितारे जमीन पर ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव पर रिलीज की जाएगी सोनीलिव ने इंस्टाग्राम पर सितारे जमीन पर का ट्रेलर जारी किया और बताया कि इसमें एक छोटे कद के बास्केटबॉल कोच और 10 तूफानी सितारों की कहानी दिखाई गई है। ये हिंदी फिल्म स्पेनिश फिल्म चैंपियंस (2018) का रीमेक है।

46
क्या है सितारे जमीन पर की कहानी

फिल्म सितारे जमीन पर में आमिर खान गुलशन अरोरा का किरदार निभाया है, जो एक बदनाम बास्केटबॉल कोच है और जिसे सामुदायिक सेवा की सजा मिलती है। उसे दिव्यांग युवा खिलाड़ियों की एक टीम को प्रशिक्षित करना होता है और उन्हें एक टूर्नामेंट में खेलने में मदद करनी हीतो है। जैसे-जैसे गुलशन इन दिव्यांग खिलाड़ियों को एक टीम के रूप में तैयार करता है, उसे अहसास होता है कि ये खिलाड़ी भी उसे बहुत कुछ सिखा सकते हैं।

56
फिल्म सितारे जमीन पर की स्टार कास्ट

फिल्म सितारे जमीन पर में जेनेलिया देशमुख, आशीष पेंडसे, अरूष दत्ता, आयुष भंसाली, ऋषि शाहनी, गोपीकृष्णन के वर्मा, ऋषभ जैन, वेदांत शर्मा, सिमरन मंगेशकर, संवित देसाई और नमन मिश्रा लीड रोल में हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म की कहानी दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है।

66
फिल्म सितारे जमीन पर का कलेक्शन

फिल्म सितारे जमीन पर को 122 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हुए 266.49 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म हिट रही थी।

ये भी पढ़ें... कौन है ये हसीना जिसके जीजा-बहन-मां सब सुपरस्टार पर खुद निकली फिसड्डी, नहीं दी एक HIT

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories