कौन है ये हसीना जिसके जीजा-बहन-मां सब सुपरस्टार पर खुद निकली फिसड्डी, नहीं दी एक HIT

Published : Mar 10, 2026, 10:10 AM IST

फेमस फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखने वाली एक एक्ट्रेस अपना करियर नहीं बचा पाई। न तो इसकी फिल्में चली और न ही इसकी एक्टिंग पसंद की गई। बता दें कि इसके जीजा, बहन और मां तक की गिनती इंडस्ट्री में सुपरस्टार्स में होती है। जानते हैं कौन है इसके बारे में…

PREV
17
कौन है ये महा फिसड्डी एक्ट्रेस

बॉलीवुड की सबसे महा फिसड्डी एक्ट्रेसेस में से एक है तनीषा मुखर्जी। तनीषा ने अपने खानदान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक्टिंग में करियर बनाया, लेकिन वे फ्लॉप साबित हुईं। 

27
तनीषा के खानदान में हैं सुपरस्टार्स

आपको बता दें कि तनीषा मुखर्जी के खानदान में एक से बढ़कर एक सुपरस्टार्स हैं। बता दें कि उनकी बहन काजोल, जीजा अजय देवगन, मां तनुजा सभी इंडस्ट्री के नामी स्टार्स हैं।

ये भी पढ़ें... बॉलीवुड का सबसे बदनसीब स्टार किड! फ्लॉप फिल्मों की लाइन-करियर भी हो गया तबाह

37
तनीषा मुखर्जी के बारे में

तनीषा मुखर्जी का जन्म 1978 को मुंबई में हुआ था। उनके माता-पिता शोमू मुखर्जी एक बंगाली हिंदू फिल्म निर्देशक और उनकी तनुजा हैं। बता दें कि उनकी नानी शोभना समर्थ और मौसी नूतन ने भी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया था।

47
कब किया तनीषा मुखर्जी ने डेब्यू

तनीषा मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत थ्रिलर फिल्म श्श्श्श्.. से की थी। फिल्म में उनके साथ करण नाथ और डिनो मोरिया थे। फिल्म रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही।

57
तनीषा मुखर्जी ने नहीं दी कोई हिट

तनीषा मुखर्जी ने फ्लॉप से डेब्यू के बाद पॉपकॉन खाओ मस्त हो जाओ, नील एंड निक्की, सरकार, टैंगो चार्ली, क्रांति, सरकार राज, तुम मिलो तो सही, कोड नेम अब्दुल जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनकी कोई फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई।

67
बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही तनीषा मुखर्जी

तनीषा मुखर्जी, सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट भी रही। शो के दौरान उनका अफेयर अरमान कोहली से चला। वे इस शो को रनअप रही थी। इसके अलावा वे खतरों के खिलाड़ी 7 और झलक दिखला जा 11 की भी प्रतिभागी रही।

77
तनीषा मुखर्जी की नेटवर्थ

तनीषा मुखर्जी ने अपने 22 साल के करियर में 15 फिल्मों में काम किया , लेकिन एक भी हिट नहीं दे पाई। हालांकि, फ्लॉप होने के बावजूद वे करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास 15 करोड़ की संपत्ति है।

ये भी पढ़ें... 160 मिनट की वो भयानक कॉमेडी फिल्म, जिसने फाड़ डाला था BOX OFFICE-3 रीमेक भी बने

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories