रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2 रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। फिल्म के पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग जबरदस्त चल रही है और माना जा रहा है कि यह बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ ओपनिंग देने वाली फिल्म बन सकती है।
रणवीर सिंह स्टारर ‘Dhurandhar 2’ की एडवांस बुकिंग तेज रफ्तार से चल रही है। खास बात यह है कि फिल्म के पेड प्रीव्यू के टिकट भी तेजी से बिक रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ पेड प्रीव्यू से ही फिल्म करीब 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए पेड प्रीव्यू में सबसे ज्यादा कलेक्शन होगा। अभी तक यह फिल्म पेड प्रीव्यूज की एडवांस बुकिंग से लगभग 16 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
25
Dhurandhar The Revenge Day 1 Collection कितना हो सकता है?
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'धुरंधर : द रिवेंज' पहले दिन भारत में 100 करोड़ रुपए से ओपनिंग कर सकती है। अगर ऐसा होता तो तीन डिजिट में ओपनिंग करने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी। इतना ही नहीं, देशभर में किसी भी A-रेटेड फिल्म के लिए भी यह सबसे बड़ी ओपनिंग होगी।
रणवीर सिंह की फिल्म तोड़ सकती है प्रभास की 'सलार' का रिकॉर्ड
अगर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने 100 करोड़ रुपए से ओपनिंग की तो यह पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन A-रेटेड फिल्म बन जाएगी। अभी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली A-रेटेड फिल्म प्रभास स्टारर 'सलार पार्ट 1 : सीजफायर' है, जो 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन 90.7 करोड़ रुपए कि कमाई की थी।
45
टॉप 5 A-रेटेड इंडियन फ़िल्में, जिनकी ओपनिंग सबसे ज्यादा रही
अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर A-Rated फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड इस तरह है:-
'धुरंधर : द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 5 भाषाओं (हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम) में रिलीज हो रही इस फिल्म के पेड प्रीव्यू 18 मार्च को रखे गए हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसे Jio Studios तथा B62 Studios ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।