MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 छोड़ो, बॉक्स ऑफिस की असली धुरंधर निकली यह फिल्म, 10 में की बजट से 5 गुना कमाई

Dhurandhar 2 छोड़ो, बॉक्स ऑफिस की असली धुरंधर निकली यह फिल्म, 10 में की बजट से 5 गुना कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। लेकिन इससे पहले एक ऐसी फिल्म आई, जो 10 दिन में लागत से 5 गुना से भी ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस की असली 'धुरंधर' साबित हुई। खास बात यह है कि इसमें कोई बड़ा स्टार भी नहीं है।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Mar 09 2026, 05:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
वो फिल्म, जो 10 दिन से मचा रही बॉक्स ऑफिस पर धूम
Image Credit : Instagram

वो फिल्म, जो 10 दिन से मचा रही बॉक्स ऑफिस पर धूम

हम बात कर रहे हैं तमिल फिल्म Thaai Kizhavi की, जो 27 फ़रवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। राधिका सरतकुमार स्टारर इस फिल्म का निर्देशन शिवकुमार मुरुगेशन ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण शिवकार्तिकेयन प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है। दमदार कहानी और शानदार एक्टिंग की वजह से फिल्म को दर्शकों और इंडस्ट्री दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Thaai Kizhavi Box Office Collection
Image Credit : Instagram

Thaai Kizhavi Box Office Collection

Thaai Kizhavi के मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों में दुनियाभर में 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। पोस्ट में लिखा गया है, "थाई किझावी ने सिर्फ 10 दिनों में दुनियाभर में 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर लिया है! हर तरफ से मिल रहे जबरदस्त प्यार और समर्थन से अभिभूत हैं। इसे मेगा ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए धन्यवाद।"

यह भी पढ़ें : कौन हैं हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा? कितनी पढ़ी-लिखीं, दोनों की उम्र में कितना अंतर

36
Thaai Kizhavi Story?
Image Credit : Instagram

Thaai Kizhavi Story?

थाई किझावी में राधिका सरतकुमार ने पवुनुथायी नाम की एक सख्त और ताकतवर 70 साल की साहूकार महिला का किरदार निभाया है। कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है जब उसके बेटे उससे अपनी संपत्ति बांटने और अपने नाम ट्रांसफर करने की मांग करते हैं। लेकिन पवुनुथायी साफ कह देती है कि वह अपनी पूरी संपत्ति का मजा अपनी मौत तक खुद लेना चाहती है।

46
थाई किझावी लालची बेटों की साजिश
Image Credit : Instagram

थाई किझावी लालची बेटों की साजिश

थाई किझावी कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब पवुनुथायी लकवाग्रस्त हो जाती है। इसके बाद उसके लालची बेटे फिर से उसके पास लौट आते हैं, क्योंकि उन्हें उम्मीद होती है कि कहीं ना कहीं छिपा हुआ खजाना उन्हें मिल जाएगा, जिसकी जानकारी सिर्फ पवुनुथायी को है। यहीं से फिल्म में लालच, परिवार और रिश्तों की असली परतें खुलती हैं।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar The Revenge की टिकट बिक्री ने फोड़ा बॉक्स ऑफिस, रिलीज से पहले इस मामले में बनी नं. 1

56
Thaai Kizhavi Star Cast
Image Credit : Instagram

Thaai Kizhavi Star Cast

'थाई किझावी' में लीड रोल 63 साल की राधिका सरतकुमार का है। उनके अलावा इस फिल्म में सिंगमपुली, अरुलदोस, बाला सरवनन, मुनिशकांत, इलावरसु, जॉर्ज मरियन और वेट्टई मुथुकुमार जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट लगभग 9 करोड़ रुपए है। इस हिसाब से देखें तो दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 5 गुना से भी ज्यादा है। भारत में इस फिल्म का नेट कलेक्शन 35 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है।

66
Thaai Kizhavi को मिल रही जबरदस्त तारीफ
Image Credit : Instagram

Thaai Kizhavi को मिल रही जबरदस्त तारीफ

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर 'थाई किझावी' की तारीफ की है। मसलन डायरेक्टर शंकर ने लिखा है, "Thaai Kizhavi बेहद शानदार फिल्म है! पहला हाफ काफी मजेदार और हल्का-फुल्का है, लेकिन एम्बुलेंस वाले सीन के बाद फिल्म बेहद भावुक और यादगार ब्लॉकबस्टर बन जाती है। लालच, अशिक्षा, जीवन का उद्देश्य और महिला सशक्तिकरण जैसे कई विषयों को बहुत अच्छे से दिखाया गया है। निर्देशन, स्क्रीनप्ले और लेखन शानदार है। सभी किरदार बेहतरीन लिखे गए हैं और कास्टिंग भी एकदम सही है। राधिका का अभिनय हमेशा की तरह कमाल का है, लेकिन इस फिल्म में उन्होंने इसे एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है।" डायरेक्टर एटली कुमार ने लिखा है, “ऐसे समय में जब दुनिया कई बार भारी लगती है, यह फिल्म उम्मीद जैसी महसूस होती है। भावनात्मक, अर्थपूर्ण और मानवीय मूल्यों से भरी हुई। इसे सिनेमाघरों में जरूर देखें।”

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
दक्षिण सिनेमा समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
2nd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(12.2 ov)20/2
AUSAUS
-
Day 1
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सलमान खान की वजह से टाइगर श्रॉफ पर हुआ हमला? हमलावरों ने बताया अगला नंबर किसका
Recommended image2
टाइगर श्रॉफ पर 5 राउंड फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग बोला-जो भी सलमान संग काम करेगा, अगला नंबर उसका
Recommended image3
Jailer 2 Collection Day 4: रजनीकांत की 'जेलर 2' 4 दिन में 400 करोड़ पार! चौथे दिन की इतनी कमाई
Recommended image4
'मेरे चेहरे का गलत इस्तेमाल बंद करो', नेहा शर्मा ने AI कंटेंट बनाने वालों को दी चेतावनी
Recommended image5
शबाना आजमी-जावेद अख्तर नहीं पढ़ते नमाज, अपने धर्म को लेकर कही ये बात
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved