- Home
- Entertainment
- कौन हैं हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा? कितनी पढ़ी-लिखीं, दोनों की उम्र में कितना अंतर
कौन हैं हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा? कितनी पढ़ी-लिखीं, दोनों की उम्र में कितना अंतर
ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद हार्दिक पंड्या चर्चा में हैं। मैच के बाद उन्होंने सफलता का श्रेय अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को दिया। माहिका शर्मा कौन हैं, वे हार्दिक से कितनी छोटी हैं? जानिए पूरी कहानी।

हार्दिक पंड्या ने मैच के बाद क्या कहा?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पंड्या ने जीत के बाद अपनी स्पीच में माहिका का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब से माहिका उनकी जिंदगी में आई हैं, तब से उनकी जिंदगी में जीत ज्यादा आने लगी है। पिछले कुछ महीनों में माहिका उनके लिए ताकत का बड़ा सहारा रही हैं। मैच से पहले दोनों मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर भी गए थे, जहां उन्होंने टीम इंडिया की जीत के लिए आशीर्वाद लिया।
कौन हैं माहिका शर्मा?
माहिका शर्मा एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। माहिका कई म्यूजिक वीडियो, इंडिपेंडेंट फिल्मों और ब्रांड कैंपेन में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने Tanishq, Vivo और Uniqlo जैसे ब्रांड्स के लिए प्रमोशनल शूट किए हैं।इसके अलावा वे फैशन शो में मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण तहिलियानी जैसे बड़े डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक भी कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 : टीम इंडिया की जीत पर बॉलीवुड में जश्न, अमिताभ बच्चन ने क्यों नहीं देखा मैच?
हार्दिक संग कब सामने आया माहिका का रिश्ता?
हार्दिक पंडया के साथ माहिका शर्मा के रिश्ते की अटकलें पहली बार तब सामने आई थीं, जब अक्टूबर 2025 में हॉलिडे पर जाते वक्त दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखाई दिए थे। उसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं और लोग उनकी केमिस्ट्री को एन्जॉय करते हैं।
माहिका की सगाई और प्रेग्नेंसी की अफवाहें तक उड़ चुकीं
कुछ समय पहले हार्दिक और माहिका ने अपने घर पर हनुमान हवन कराया था, जिसके बाद उनकी सगाई की चर्चा शुरू हो गई थी। इन अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए माहिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, "मैं इंटरनेट को यह तय करते हुए देख रही हूं कि मेरी सगाई हो गई है, जबकि मैं तो बस हर दिन अच्छे गहने पहनती हूं।" इतना ही नहीं उन्होंने प्रेग्नेंसी के कयासों को लेकर लिखा था, “अगर मैं इन कपड़ों में आकर प्रेग्नेंसी की अफवाहों से लड़ने लगूं तो?”
यह भी पढ़ें : Dhurandhar The Revenge में कई किरदारों की मौत तय? ट्रेलर के इन 5 सीन्स ने खोल दी कहानी
कितनी पढ़ी-लिखी माहिका शर्मा, हार्दिक पंड्या से कितनी छोटी?
माहिका शर्मा और हार्दिक पंड्या की उम्र में करीब 8 साल का अंतर है। माहिका ने 19 फरवरी 2026 को अपना 25वां जन्मदिन मनाया था, जबकि हार्दिक पंड्या इस साल अक्टूबर में 33 साल के हो जाएंगे। माहिका की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की है।
हार्दिक पंड्या की पहली शादी और बेटा
माहिका से पहले हार्दिक पंड्या की शादी एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से हुई थी। दोनों का एक बेटा अगस्त्य भी है। मई 2020 में शादी के बाद दोनों ने फरवरी 2023 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से फिर से विवाह किया था। हालांकि जुलाई 2024 में दोनों ने एक साझा बयान जारी करते हुए कहा था, "हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन हमें लगता है कि यह फैसला हम दोनों के लिए बेहतर है। हमारे बेटे अगस्त्य हमारी जिंदगी का केंद्र रहेगा और हम उसकी खुशी के लिए मिलकर उसकी परवरिश करेंगे।" बता दें कि माहिका हार्दिक के बेटे अगस्त्य संग दोस्ताना बॉन्डिंग शेयर करती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।