परेश रावल स्टारर विवादित फिल्म The Taj Story अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। ताजमहल के इतिहास को लेकर नई बहस छेड़ने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही थी। थिएटर रिलीज के दौरान फिल्म को लेकर काफी चर्चा और विवाद भी देखने को मिला था।
'द ताज स्टोरी' 31 अक्टूबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही थी। विवादों में घिरने के बावजूद इस फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। अब रिलीज के 4 महीने बाद यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही है।
26
बॉक्स ऑफिस पर 'द ताज स्टोरी' की कमाई
koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'द ताज स्टोरी' का निर्माण लगभग 12 करोड़ रुपए में हुआ था। जबकि बॉक्स ऑफिस पर इसकी भारत में नेट कमाई 20.32 करोड़ रुपए हुई थी। इस हिसाब से देखें तो फिल्म ने मेकर्स को 69 फीसदी का प्रॉफिट दिया था। फिल्म की दुनियाभर में ग्रॉस कमाई 25.12 करोड़ रुपए रही थी।
फिल्म की कहानी विष्णु दास नाम के एक टूर गाइड के इर्द-गिर्द घूमती है। वह ताजमहल के इतिहास को लेकर सच्चाई जानने के लिए दृढ़ संकल्पित होता है। इसी मकसद से वह अदालत में एक जनहित याचिका (PIL) दायर करता है, जिसमें ताजमहल के ओरिजिन की जांच की मांग की जाती है।
46
'द ताज स्टोरी' की कहानी में कानूनी लड़ाई
फिल्म में एक कानूनी लड़ाई दिखाई जाती है, जहां इतिहासकार और वकील ताजमहल की असली कहानी को लेकर बहस करते नजर आते हैं।फिल्म में उस विवादित सिद्धांत को भी दिखाया गया है, जिसमें कहा जाता है कि ताजमहल पहले तेजो महालय नाम का एक हिंदू मंदिर था। जब फिल्म रिलीज हुई थी तो इस पर विवाद छिड़ गया था। कई लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था।
'द ताज स्टोरी' की डिजिटल स्ट्रीमिंग 13 मार्च से होगी। दर्शक इसे लायंसगेट प्ले पर देख सकेंगे। सिनेमाघरों में रिलीज के वक्त इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। बावजूद यह सफल रही। अब देखना यह है कि OTT पर लोग इसे कितना पसंद करते हैं।
66
'द ताज स्टोरी' की स्टार कास्ट
'द ताज स्टोरी' में कई जाने-माने कलाकार नजर आए। यह रही फिल्म की स्टार कास्ट (एक्टर - किरदार)
परेश रावल – विष्णु दास
जाकिर हुसैन – एडवोकेट अनवर राशिद
अमृता खानविलकर – हर्षा पटेल
स्नेहा वाघ – सुष्मिता दास
नमित दास – अविनाश दास
इसके अलावा शिशिर शर्मा, अखिलेंद्र मिश्रा, बृजेंद्र काला, अनिल जॉर्ज, पंकज बेरी और कई अन्य कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्देशन तुषार अमरीश गोयल ने किया है और इसे सीए सुरेश झा ने प्रोड्यूस किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।