Shahrukh Khan: किंग खान के बंगले 'मन्नत' में निकला सांप, एक को पकड़ा, दूसरा अब भी लापता

Published : Aug 18, 2026, 12:18 PM IST
Shah Rukh Khan

सार

Shah Rukh Khan: मुंबई में शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां दो सांप देखे गए। इनमें से एक रैट स्नेक को तो रेस्क्यू कर लिया गया, लेकिन दूसरा अभी तक नहीं मिला है।

Shah Rukh Khan Mannat: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के मुंबई स्थित बंगले ‘मन्नत’ में सोमवार रात उस वक्त हलचल मच गई, जब परिसर में दो सांप दिखाई दिए। सांपों को देखने के बाद तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई।

रात 8 बजे रेस्क्यू टीम को मिली जानकारी

स्नेक रेस्क्यूअर विक्की दुबे को रात करीब 8 बजे फोन आया। उन्हें बताया गया कि मन्नत परिसर में दो सांप कुंडली मारे हुए दिखाई दिए हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने वन विभाग के राउंड ऑफिसर दीपक दादा गायकवाड़ और मुंबई रेंज ऑफिस, ठाणे के कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी।

सीढ़ियों के नीचे मिला करीब 8 फीट लंबा सांप

रेस्क्यू टीम जब मन्नत पहुंची तो एक सांप बंगले के आंगन में सीढ़ियों के नीचे छिपा मिला। बताया गया कि यह धामन यानी इंडियन रैट स्नेक था, जो जहरीला नहीं होता। करीब 8 फीट लंबे इस सांप को देखकर रेस्क्यू टीम ने सावधानी से उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया

सांप को सुरक्षित पकड़ने के बाद वन विभाग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। रेस्क्यूअर ने मौके पर मौजूद लोगों को भी सांप के बारे में जानकारी दी और बताया कि यह जहरीला नहीं था, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं थी।

दूसरा सांप लोगों की हलचल देखकर भागा

हालांकि, परिसर में दिखाई दिया दूसरा सांप रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही वहां से निकल गया। लोगों की आवाजाही और हलचल देखकर वह मन्नत के परिसर से भाग गया। फिलहाल दूसरे सांप का पता नहीं चल पाया है।

सलमान खान के घर भी मिला था सांप

इससे पहले इसी साल बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में भी एक सांप मिला था। सूचना के बाद स्नेक रेस्क्यूअर को बुलाया गया था, जिसने सांप को सुरक्षित पकड़कर अधिकारियों को सौंप दिया था। वह सांप भी गैर-जहरीला होने की संभावना जताई गई थी।

मन्नत में सांप मिलने से मची हलचल

शाहरुख खान के घर में सांप मिलने की खबर सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है। हालांकि, रेस्क्यू किए गए धामन सांप के गैर-जहरीला होने की पुष्टि के बाद राहत की बात रही। दूसरे सांप की तलाश को लेकर भी निगरानी रखी जा रही है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

अनुराग कश्यप की 20 साल छोटी GF शुभ्रा शेट्टी कौन हैं? 11 साल से साथ, लेकिन पहली बार खुला राज
गोविंदा-सुनीता आहूजा ने खोई थी 3 महीने की बेटी, मौत के बाद नदी में बहानी पड़ी थी डेड बॉडी