
धर्मेंद्र प्रधान का केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा होते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शंस का दौर जारी है। इसी बीच एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह Gen Z की जमकर तारीफ करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सोनाक्षी कहती हैं कि उन्होंने हमेशा Gen Z को हल्के में लिया था, लेकिन अब उनकी सोच पूरी तरह बदल गई है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते हुए युवाओं से माफी भी मांगी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में भी Gen Z पर गर्व जताया और उन्हें धन्यवाद कहा।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शेयर किए गए वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा बेहद एक्साइटेड नजर आईं। उन्होंने कहा, "आप जानते नहीं हो, आपने आज क्या कर दिया है? मैं एक कलाकार हूं, लेकिन असली कला तो Gen Z है। मैं Gen Z को बहुत हल्के में लेती थी। सोचती थी कि ये चार घंटे काम करते हैं, फिर थक जाते हैं और इनसे कुछ नहीं होगा।" इसके बाद सोनाक्षी ने कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई और कहा, "अब कभी ऐसा नहीं कहूंगी। सलाम... सलाम! अब मुझे देखो, मैं तुम्हारी तरह बनना चाहती हूं। मैं भी Gen Z बनना चाहती हूं। तुम लोगों ने क्या कर दिखाया... यकीन ही नहीं हो रहा!"
यह भी पढ़ें : इकलौता एक्टर कौन, जिसने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होते ही कहा- शुक्रिया मोदी जी!
वीडियो के साथ साझा किए गए कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, "मैं बस इतना कहना चाहती थी कि मुझे Gen Z पर बहुत गर्व है और मैं आप सभी का दिल से धन्यवाद करती हूं। अभी आती हूं... एक मिलेनियल शायद थोड़ा सठिया गई है। 25.07.2026... क्या दिन था!" यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।
यह भी पढ़ें :'सरकार को घुटनों पर ला दिया', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर बोले प्रकाश राज, सोनाक्षी भी खुश!
सोनाक्षी सिन्हा उन चुनिंदा बड़े बॉलीवुड सितारों में शामिल थीं, जिन्होंने छात्र आंदोलन और सोनम वांगचुक के आमरण अनशन को लेकर शुरुआती दौर में ही सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाई थी। अब धर्मेंद्र प्रधान के कथित इस्तीफे की घोषणा के बाद उन्होंने एक बार फिर Gen Z के समर्थन में खुलकर प्रतिक्रिया दी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।