इकलौता एक्टर कौन, जिसने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होते ही कहा- शुक्रिया मोदी जी!

Published : Jul 25, 2026, 06:20 PM IST
KRK reaction on Dharmendra Pradhan resignation

सार

धर्मेंद्र प्रधान के बाद KRK ने छात्रों को जीत की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगभग एक महीने से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन ख़त्म हो गया है। भारत सरकार ने उनकी सभी मांगे मान ली हैं, जिनमें सबसे बड़ी मांग धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की थी। प्रधान ने 25 जुलाई (शनिवार) को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आंदोलन को सपोर्ट करने वाले सभी लोगों के बीच ख़ुशी का माहौल बन गया। इसी बात की ख़ुशी मनाते हुए एक बॉलीवुड एक्टर ने न सिर्फ स्टूडेंट्स को बधाई दी, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा भी किया।

वो एक्टर कौन, जिसने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पीएम को थैंक यू कहा?

हम यहां बात कर रहे हैं 'देश द्रोही' और 'एक विलेन' जैसी फिल्मों में दिखे कमाल आर. खान की, जिन्हें दुनिया KRK के नाम से भी जानती है। वे उन पहले सेलेब्स में से एक हैं, जिन्होंने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा आते ही सबसे पहले सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया। केआरके ने अपनी X पोस्ट पर लिखा,"शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दे दिया है और स्टूडेंट्स (Gen Z) ने जंग जीत ली है।" इसके आगे 51 साल के एक्टर ने लिखा, "शुक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं की सुरक्षा के लिए सही चीज़ करने के लिए, जो भारत का भविष्य हैं। अब मेरा सभी बच्चों से कहना है कि घर जाओ और आराम करो। लव यू ऑल।"

यह भी पढ़ें :'सरकार को घुटनों पर ला दिया', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर बोले प्रकाश राज, सोनाक्षी भी खुश!

 

KRK की पोस्ट वायरल, आए ऐसे कमेंट

केआरके की पोस्ट वायरल हो रही है और लोग उस पर तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "अरे भाई देश संविधान से चलता है। वे उसे किसी और डिपार्टमेंट में ट्रांसफर कर देंगे।" एक यूजर का कमेंट है, "ड्रामा है।उन्होंने मोदी को इस्तीफ़ा भेजा। मोदी ना कहेंगे और वे आगे भी बने रहेंगे। ऐसा ड्रामा पहले बहुत बार हो चुका है।" 

यह भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला बॉलीवुड, पढ़ें 'धुरंधर' एक्ट्रेस समेत सेलेब्स रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा, "पहली बार कुछ अच्छी बात बोली तूने लुक्खे।" एक यूजर का कमेंट है, "KRK कुछ भी कर लो, नरेंद्र मोदी से कोई फायदा नहीं होगा तुम्हे। कम से कम हमने जब फॉलो किया है, उसका मान रखो और ये सब आने वाले इलेक्शन के चक्कर में हो रहा है। तुम तो वैसे भी बहुत समझदार हो।"

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का बड़ा बयान, ऐसे की धर्मेंद्र प्रधान के काम की तारीफ
'सरकार को घुटनों पर ला दिया', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर बोले प्रकाश राज, सोनाक्षी भी खुश!