धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, वाणी कपूर समेत कई सितारों ने अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कथित इस्तीफे की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से वायरल होने लगीं। रिपोर्ट्स की मानें तो NEET Paper Leak को लेकर जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में स्टूडेंट्स के लगातार प्रदर्शन और पिछले 10 दिनों में हुई घटनाओं और बढ़ते सार्वजनिक व राजनीतिक दबाव के बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस घटनाक्रम के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, तृप्ति डिमरी, वरुण धवन, सोनम कपूर और वाणी कपूर समेत कई चर्चित नामों की गतिविधियां इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गईं।

धर्मेंद्र प्रधान के कथित इस्तीफे की वजह क्या बताई गई?

बताया गया कि धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले 10 दिनों में सामने आए घटनाक्रम से वह "दुखी" हैं। उनके अनुसार, लगातार बढ़ते सार्वजनिक और राजनीतिक दबाव के बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंपने का फैसला किया। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर #DharmendraPradhanResigns तेजी से ट्रेंड करने लगा।

यह भी पढ़ें :NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, लेकिन शिक्षा मंत्री की इन 2 लाइनों ने चौंकाया-पत्र में ऐसा क्या लिखा?

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर क्या प्रतिक्रिया दी?

धर्मेंद्र प्रधान के कथित इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पत्रकार फे डीसूज़ा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट सेक्शन में 👏❤️🙌 इमोजी पोस्ट किए। इसे कई सोशल मीडिया यूजर्स ने साझा किए गए संदेश के प्रति समर्थन के तौर पर देखा।

‘धुरंधर’ फेम आयशा खान ने भी दिया रिएक्शन 

'धुरंधर' फेम आयशा खान ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखा, “ यह वाकई एक सकारात्मक संकेत है। अब उम्मीद है कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा मिलेगा, हालांकि किसी अपने को खोने का दर्द दुनिया की कोई भी भरपाई नहीं कर सकती। साथ ही यह भी उम्मीद है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोगों के साथ न्याय होगा और जवाबदेही तय की जाएगी। आखिर इन्हीं युवाओं के भविष्य के लिए हम सभी आवाज उठा रहे थे। यह भी नहीं भूलना चाहिए कि इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को लेकर भी निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। देश का यह दौर हमेशा मेरी यादों का अहम हिस्सा रहेगा। इस पूरी यात्रा ने हम सभी को बहुत कुछ सिखाया है। जब इरादा मजबूत हो, तो रास्ता जरूर निकलता है। जय हिंद।”

यह भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब देश का नया शिक्षा मंत्री कौन? जानें रेस में सबसे आगे कौन

किन-किन सितारों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा वाला पोस्ट को पसंद किया?

फे डीसूज़ा की पोस्ट को कई चर्चित बॉलीवुड सितारों ने लाइक भी किया। इनमें आलिया भट्ट, तृप्ति डिमरी, सोनम कपूर, वरुण धवन समेत कई अन्य सेलिब्रिटीज शामिल बताए गए। इसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।

एक्टर विजय वर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान की एक तस्वीर शेयर करते हुए रणबीर कपूर पर फिल्माया गया गाना ‘अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना’ लिखा है।

View post on Instagram

एक्ट्रेस वाणी कपूर ने इस पूरे घटनाक्रम पर सोशल मीडिया पर लिखा, "हर उस छात्र के लिए, जिसने लगातार कोशिश की, लगातार सवाल पूछे और लगातार उम्मीद बनाए रखी... यह पल उसी के लिए है।" उनकी यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की गई और यूजर्स ने इस पर बड़ी संख्या में प्रतिक्रिया दी।

सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस?

धर्मेंद्र प्रधान के कथित इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आया। एक ओर कई यूजर्स इसे छात्रों की आवाज की जीत बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोग पूरे घटनाक्रम पर अलग-अलग राय व्यक्त कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारों की प्रतिक्रियाओं ने भी इस चर्चा को और ज्यादा वायरल बना दिया है। नीचे पढ़ें अन्य रिएक्शंस…

एक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “Only Love Gen Z.”

View post on Instagram

एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने लिखा, “अब आगे कुछ भी हो। तुम जीत गए हो। जल्दी जाओ और जश्न मनाओ।”

View post on Instagram

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने प्रदर्शनकारियों को चीयर करते हुए लिखा, “आपने कर दिखाया।”

View post on Instagram