
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस के साथ मनोरंजन जगत की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से वायरल होने लगीं। एक्टर प्रकाश राज से लेकर सोनाक्षी सिन्हा, स्वरा भास्कर और तिलोत्तमा शोम समेत कई कलाकारों ने अलग-अलग अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ सितारों ने इसे युवाओं की आवाज की जीत बताया तो कुछ ने छात्रों के आंदोलन को ऐतिहासिक करार दिया। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स भी लगातार इस मुद्दे पर अपनी राय साझा करते नजर आए।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलने के बाद एक्टर प्रकाश राज ने ख़ुशी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "बधाई हो, मेरे प्यारे कॉकरोचों। आदरणीय सोनम वांगचुक सर और उन सभी लोगों को सलाम, जिन्होंने युवाओं का साथ दिया। आपने साबित कर दिया कि आप किसी भी सत्ता को घुटनों पर ला सकते हैं।"प्रकाश राज शुरुआत से ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में दिखाई दिए थे। वह प्रदर्शन स्थल पर भी पहुंचे थे और लगातार छात्रों के पक्ष में आवाज उठा रहे थे।
Congratulations ❤️❤️❤️ my Dear Cockroaches.. Dear Sonam wangchuk sir and every single one who stood by the youth . You Have proved that you can bring a regime down to its knees . 💪💪💪 #justasking pic.twitter.com/efMYgbzxlf
— Prakash Raj (@prakashraaj) July 25, 2026
यह भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला बॉलीवुड, पढ़ें 'धुरंधर' एक्ट्रेस समेत सेलेब्स रिएक्शन
प्रकाश राज की पोस्ट पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी।एक यूजर ने लिखा, "इस आंदोलन में शामिल होने वाले हर Gen Z, हर युवा और Cockroach Janta Party के हर सदस्य को बधाई। हम रुकने वाले नहीं हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "जमीन पर उतरकर लड़ने वाले असली हीरो बनने के लिए आपका धन्यवाद। जब पुलिस ने आपकी गाड़ी पर हमला किया था, तब लगा था कि वे आपको पीट देंगे, लेकिन आप न डरे और न पीछे हटे। आपने डटकर मुकाबला किया। आपको भी बधाई।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "सर, इस लड़ाई में आपका भी बहुत बड़ा योगदान रहा। पूरे दक्षिण भारत को Gen Z की इस उपलब्धि पर गर्व है और आप उनके सबसे बड़े मार्गदर्शकों में से एक रहे।"
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर ख़ुशी मनाई और अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई वीडियो और पोस्ट साझा किए। उन्होंने लोगों से इस मौके को जश्न की तरह मनाने की अपील की। उनकी स्टोरी भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।
एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम ने छात्रों के आंदोलन की सराहना करते हुए लिखा, "धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। हमारे युवाओं के नेतृत्व में हुई इस ऐतिहासिक क्रांति को अपनी आंखों से देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। 'युवावस्था युवाओं पर ही व्यर्थ चली जाती है' जैसी कहावत अब हमेशा के लिए रिटायर हो सकती है। और भी तमाम पुरानी, नकारात्मक सोच वाली बातें अब पीछे छूट जानी चाहिए। नहीं, अब सब कुछ पहले जैसा नहीं होगा। भारत के युवाओं... आपका दिल से धन्यवाद।"
यह भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, X से Instagram तक Viral Reactions
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा... छात्रों के लिए यह बहुत बड़ी जीत है।" उनकी यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। उनके अलावा वाणी कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, आयशा खान, वरुण धवन, विक्की कौशल समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी और स्टूडेंट्स की हौसला अफजाई की।
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने लंबे संदेश के आखिर में लिखा, "मैंने अपना इस्तीफा माननीय प्रधानमंत्री को सौंप दिया है। मैं माननीय प्रधानमंत्री का उनके मार्गदर्शन, विश्वास और अटूट समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही मंत्रिपरिषद के अपने सभी सम्मानित सहयोगियों, मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा उन सभी लोगों का भी सच्चे मन से धन्यवाद करता हूं, जिनके साथ मुझे काम करने का अवसर मिला।"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।