SRK-सलमान नहीं अल्लू अर्जुन के पास है सबसे महंगी वैनिटी वैन, गैराज में खड़ी हैं ये लग्जरी गाड़ियां

Published : Apr 08, 2025, 01:33 PM IST
allu arjun birthday south superstar cars collection rolls royce to vanity van

सार

Allu Arjun Birthday: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन 53 साल के हो गए हैं। चेन्नई में अल्लू अर्जुन के पास शानदार कार कलेक्शन है। आइए, जानते है उनकी गाड़ियों के बारे में...

Allu Arjun Cars Collection: साउथ एक्टर और पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) 43 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन बहुत ही सिम्पल तरीके से फैमिली के साथ मनाया। बता दें कि चेन्नई में जन्मे अल्लू अर्जुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। फिर उन्हें 2003 में फिल्म गंगोत्री से लीड हीरो के तौर पर काम शुरू किया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर का नंदी अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। 2024 में आई उनकी फिल्म पुष्पा 2 ने तो बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। अब वे इसके तीसरे पार्ट पर काम शुरू करने वाले है। एक्टिंग के अलावा अल्लू अर्जुन को कार कलेक्शन का भी शौक है। आइए, जानते हैं उनके पास कौन-कौन सी लग्जरी गाड़ियां है...

अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन

आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म इंडस्ट्री अल्लू अर्जुन एकमात्र ऐसे एक्टर है, जिनके पास सबसे महंगी वैनिटी वैन है। उनकी फाल्कन वैनिटी वैन की कीमत 7 करोड़ है। इस वैन को उन्होंने अपने हिसाब से मोडिफाई करवाया है। बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान के पास भी शानदार वैनिटी वैन है, लेकिन इसकी कीमत अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन से कम है। सलमान-शाहरुख की वैनिटी वैन की कीमत 4-4 करोड़ है।

अल्लू अर्जुन का कार कलेक्शन

1. रेंज रोवर वोग- अल्लू अर्जुन ने अपनी इस कार को बीस्ट नाम दिया है। बता दें कि इसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ है।

2. रोल्स रॉयस कलिनन- रोल्स रॉयस कलिनन भी अल्लू अर्जुन के पास है। इस कार की कीमत लगभग 6.95 करोड़ है।

3. हम्मर H2- अल्लू अर्जुन के पास हम्मर H2 कार है, जिसकी कीमत लगभग 75 लाख रुपए से ज्यादा है।

4. जगुआर XJL- अल्लू अर्जुन की पसंदीदा कार है जगुआर XJL। बता दें कि इसकी कीमत 1.2 करोड़ से ज्यादा है।

5. वोल्वो XC90 एक्सिलेंस- अल्लू अर्जुन के पास वोल्वो XC90 एक्सिलेंस भी है, जिसकी कीमत 1.35 करोड़ है।

6. बीएमडब्ल्यू एक्स5- अल्लू अर्जुन के पास BMW X5 कार भी है, जिसकी कीमत करीब 73 लाख रुपए है।

7. ऑडी ए7- अल्लू अर्जुन के कार कलेक्शन में ऑडी ए7 भी है। इसकी कीमत तकरीबन 64 लाख है।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस