
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का क्रेज हर तरफ देखने को मिल रहा है। फैन्स फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। आपको बता कि मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के टिकिटों की कीमत आसमान छू रही है। खबर है कि मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और चंडीगढ़ जैसे बड़ी सिटीज में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। वहीं, हैदराबाद, चेन्नई और कोच्चि में अभी बुकिंग शुरू नहीं हुई है। आपको बता दें कि 4 दिसंबर को तेलंगाना में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी।
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की टिकिटों की कीमत की बात करें तो सबसे महंगी टिकिट दिल्ली में बिक रही है। यहां पर फिल्म की टिकिट की कीमत 1800 रुपए है। वहीं, मुंबई में 1600 और बेंगलुरु में 1000 रुपए में टिकिट बिक रहे हैं। वहीं, फिल्म को स्पेशल बेनिफिट देने के लिए 4 दिसंबर को तेलंगाना में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी। रात 9.30 बजे और 1.00 बजे दो स्पेशल शो की अनुमति दी गई है। इन शो के लिए टिकट की कीमतें तय की गई हैं। सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों के लिए 800 रुपए। इसी के साथ ही सरकार ने रिलीज के दिनों में रात 1.00 बजे से सुबह 4.00 बजे तक एक्ट्रा शो की भी अनुमति दी है। हालांकि, स्वीकृत दर से ज्यादा कीमत पर टिकट बेचने के खिलाफ चेतावनी भी दी है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। खबरों की मानें तो पुष्पा 2 दुनियाभर में 12000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा, जिसमें आईमैक्स थिएटर भी शामिल हैं। फिल्म 6 भाषा तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी और बंगाली में रिलीज की जाएगी। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना,फहाद फासिल लीड रोल में है। sacnik.com की मानें तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग से सभी भाषाओं में करीब 1.51 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग से 30 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 20 मिनट है और इसे U/A सर्टिफिकेट मिला है।
ये भी पढ़ें…
8 बॉलीवुड विलेन की खूबसूरत पत्नियां, 3 हैं एक्ट्रेस तो एक करती ये काम
प्रियंका चोपड़ा ने BF को अलमारी में क्यों छुपाया? पकड़ी गईं तो हुआ था यह हाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।