Pushpa 2 की डेट में Twist, अब इस दिन देखने मिलेगी, रिलीज से पहले कमाए 1000CR+

Published : Oct 24, 2024, 04:31 PM IST
allu arjun pushpa 2 the rule release date changed

सार

फिल्म 'पुष्पा: द रूल' की रिलीज़ डेट एक बार फिर बदल गई है। पहले 6 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली यह फिल्म अब 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने फैन्स की डिमांड पर यह फैसला लिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा द रूल (Pushpa: The Rule) की रिलीज का हर कोई बेताबी से इंतजार कर रहा है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की डेट एक बार फिर बदल दी गई है। हाल में पुष्पा 2 की कम्फर्म रिलीज डेट रिवील की गई थी और अब इसमें भी बदलाव हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म अब एक दिन पहले यानी 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 500 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म की चेंज रिलीज डेट के साथ एक पोस्टर भी जारी किया गया है।

दोबारा क्यों बदली पुष्पा 2 की रिलीज डेट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फैन्स की भारी डिमांड को पूरा करने के लिए पुष्पा 2 के मेकर्स ने डिसीजन लिया और इसे 6 की जगह 5 दिसंबर को रिलीज का करना का फैसला लिया। मेकर्स ने खुलासा किया कि वे जल्दी से जल्दी दर्शकों को पुष्पा 2 का अनुभव देना चाहते हैं। मेकर्स ने इस बात की भी पुष्टि की है कि इंडिया में पुष्पा 2 का कोई पेड प्रीमियर नहीं होगा। हालांकि, 5 दिसंबर को सुबह के शो 5 बजे से शुरू हो जाएंगे। बता दें कि 2021 में आई फिल्म पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। फिल्म को 250 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 393.50 करोड़ का बिजनेस किया था। इसी फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

 

 

पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले कमाए 1000CR+

आपको जानकर हैरानी होगी कि पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले ही 1085 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स 640 करोड़ में बिके हैं। वहीं, इसके ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने 275 करोड़ में खरीद हैं। डायरेक्टर सुकुमार ने पुष्पा 2 को 500 करोड़ के बजट में तैयार किया है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स है। मूवी की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, जगपति बाबू, प्रकाश राज, सुनील, अनसूया भारद्वाज, अजय घोष लीड रोल में हैं। फिल्म में संगीत देवी श्री प्रसाद का है।

ये भी पढ़ें...

संस्कारी बहू हुई मॉर्डन, देखें TV की इच्छा के 8 नए PIX, नहीं हटेगी नजर

अनंत-राधिका से सोनाक्षी-जहीर तक, शादी के बाद साथ मनाएंगे पहली दीवाली

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस