पुष्पा 2 की नहीं रूक रही आंधी, दूसरे सोमवार भी हिलाया BO, अबतक कमाए इतने करोड़

Published : Dec 17, 2024, 08:35 AM IST
pushpa 2 day 12 box office collection

सार

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है! 12वें दिन भी करोड़ों की कमाई, क्या बाहुबली 2 का रिकॉर्ड टूटेगा?

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) की आंधी बॉक्स ऑफिस पर रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म हर दिन कमाई में नए रिकॉर्ड्स बना रही है और पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। इसी बीच डायरेक्टर सुकुमार की फिल्म के 12वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 27.75 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अभी तक 929.85 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, फिल्म को हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। पुष्पा 2 ने हिंदी में अब तक 573.1 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

ऐसा रहा पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इसी महीने यानी 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई पुष्पा 2 ने शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर गदर किया। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 164.25 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, फिल्म ने पहले वीक 725.8 करोड़ की कमाई कर ली थी। पहले हफ्ते पुष्पा 2 का हिंदी में 425.1 करोड़ का बिजनेस किया था। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन 36.4 करोड़ का कारोबार किया। 10वें दिन का कलेक्शन 63.3 करोड़ रहा तो 11वें दिन मूवी ने 76.6 करोड़ कमाए। 12वें दिन का कलेक्शन 27.75 करोड़ रहा। इसी तरह पुष्पा 2 की 12 दिनों की टोटल कमाई 929.25 करोड़ हो गई है। बता दें कि 12वें दिन फिल्म ने तेलुगु में 287.05 करोड़, हिंदी में 573.1 करोड़, तमिल में 49.4 करोड़, कन्नड़ में 6.7 करोड़ और मलयालम में 13.6 करोड़ का कलेक्शन किया।

कोविड के बाद दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी पुष्पा 2

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। बता दें कि पुष्पा 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कोविड के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है। फिल्म ने ग्लोबली 1414 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। फिल्म ने यश की केजीएफ 2 को पीछे छोड़ दिया है। 2022 में आई केजीएफ 2 जो कोविड के बाद रिलीज हुई थी, ने 1176 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, अब पुष्पा 2 का अगला निशाना बाहुबली 2 और दंगल के कलेक्शन को मात देना है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि पुष्पा 2 जिस रफ्तार से कमाई कर ही है, आने वाले कुछ बाहुबली 2 (1742.3 करोड़) को पीछे छोड़ देगी।

ये भी पढ़ें…

4000sqft में फैला है जॉन अब्राहम का क्लासी पेंट हाउस, 8 INSIDE PHOTOS

कितना पढ़ा लिखा है बॉलीवुड का सबसे बड़ा कपूर खानदान, बस 2 हैं ग्रैजुएट

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Jana Nayagan Release Update: विजय की आखिरी फिल्म पर ब्रेक! मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट
Dhurandhar में ये रोल करना चाहते थे Nagarjuna, क्या ऑफर हुई थी रणवीर की फिल्म