
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर चिरंजीवी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, वो इस समय अपने विवादित बयान की वजह से बुरा फंस गए हैं। दरअसल चिंरजीवी ने 'ब्रह्म आनंदम' के प्री-रिलीज इवेंट में कहा कि उन्हें पोता चाहिए, क्योंकि इससे वंश बढ़ाता है। अब उनके इस कमेंट से सभी लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं, खासतौर पर महिलाएं।
Allahabadia, समय रैना पर क्यों बोलती बंद ! टॉप सिंगर ने इन लोगों पर बोला हमला
चिरंजीवी की इस बात पर भड़के लोग
चिरंजीवी ने कहा, 'जब मैं घर पर होता हूं, तो मुझे ऐसा महसूस होता है कि मैं अपनी पोतियों के आसपास हूं। मुझे महसूस होता है कि मैं एक फीमेल हॉस्टल का वार्डन हूं, जो चारों ओर महिलाओं से घिरा हुआ है। मैं कामना करता हूं और रामचरण से कहता भी हूं कि कुछ नहीं तो कम से कम एक बेटा तो हो, जो हमारी लेगेसी को आगे बढ़ाए, लेकिन उसकी बेटी उसकी आंखों का तारा है। मुझे डर है कि कहीं उसे फिर से लड़की न हो जाए।' आपको बता दें चिरंजीवी के एक बेटा और दो बेटियां हैं। वहीं चिरंजीवी की पांच पोतियां है।
कौन पड़ा Malaika Arora के पीछे, 7 PHOTOS में देखें भागती-दौड़ती आईं नजर
लोगों ने ऐसे जाहिर की नाराजगी
चिरंजीवी के इस कमेंट को सुनने के बाद लोग उनके ऊपर भड़क गए हैं। वहीं उनके इस कमेंट पर लड़कियां पूछ रही हैं कि क्या लड़कियां उनकी विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकती हैं क्या? जहां एक शख्स ने नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'इतना बड़ा सुपरस्टार और इतनी छोटी सोच। ऐसा कभी सोचा नहीं था।' दूसरे ने लिखा, 'चिरंजीवी की इस बात को सुनकर आश्चर्य हो रहा है। ये बहुत ही निराशाजनक है।' वहीं तीसरे ने लिखा, ‘हम लोग एक एक्टर के रूप में मैं आपका सम्मान करता हूं, लेकिन अपका यह बयान बहुत ही गलत था। क्या आपको पोती होने का दुख है। आपका यह कमेंट मजाक में नहीं बल्कि आपके दिल की बात थी।’ आपको बता दें चिरंजीवी ही थे जिन्होंने 2023 में अपनी पोती क्लिन कारा के जन्म की घोषणा की थी।
और पढ़ें..
प्रियंका चोपड़ा संग काम क्यों करते Gadar 2 के डायरेक्टर? 22 साल बाद खुद बताई वजह
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।