
हैदराबाद: तेलुगु स्टार नाग चैतन्य और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की सगाई 8 अगस्त को हुई थी। नाग चैतन्य के पिता और तेलुगु स्टार नागार्जुन ने सबसे पहले इस खबर की आधिकारिक घोषणा की थी। नागार्जुन ने सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
इसके बाद, शोभिता धुलिपाला ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अलग-अलग पोज़ में कपल की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह तस्वीर शोभिता की बहन के साथ है। शोभिता की बहन का नाम ही असल में फैंस को हैरान कर रहा है। उनका नाम सामंथा है। नाग चैतन्य की शोभिता धुलिपाला से यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अभिनेत्री सामंथा से शादी की थी। हालांकि, नाग चैतन्य और सामंथा 2021 में अलग हो गए थे। अफवाहें थीं कि नाग चैतन्य के परिवार के साथ सामंथा की नहीं बनती थी, लेकिन अलग होने का सही कारण स्पष्ट नहीं है।
शोभिता की बहन का नाम फैंस के बीच उत्सुकता का विषय बना हुआ है। इस बीच, शोभिता की बहन सामंथा धुलिपाला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पारिवारिक तस्वीर शेयर की है। इसमें 2022-इन्फिनिटी लिखा हुआ है। इससे फैंस कयास लगा रहे हैं कि शोभिता और नाग चैतन्य ने 2022 में डेटिंग शुरू की थी।
सामंथा धुलिपाला पेशे से एक डॉक्टर हैं। विदेश में रहने वाली सामंथा के पति डॉ. शाहिल गुप्ता हैं। दोनों शोभिता की सगाई में शामिल हुए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।