
Hari Hara Veera Mallu OTT Release Date: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पावर स्टार के नाम से फेमस पवन कल्याण की फिल्म हरि हर वीरा मल्लू को लेकर नई खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर बुधवार 20 अगस्त को स्ट्रीम किया जाएगा। इस रिलीज के साथ ही इसमें एक बड़ा ट्विस्ट भी देखने मिलेगा। ओटीटी रिलीज की जानकारी मेकर्स ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर दी थी। फिल्म में बॉबी देओल ने विलेन का रोल प्ले किया है।
पवन कल्याण की हरि हरा वीरा मल्लू को लेकर बताया जा रहा है कि ओटीटी पर इसका नया वर्जन स्ट्रीम किया जाएगा। दरअसल, ओटीटी रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका क्लाइमैक्स चेंज किया है, साथ ही कुछ वीएफएक्स सीन्स में भी एडिटिंग की गई है। नए वर्जन और एडिटिंग के बाद इसका टाइमिंग अब 2.30 घंटे हो गया है। इसमें पवन के साथ बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, सुनील, रघु बाबू, सचिन खेडेकर, दलीप ताहिल, कबीर बेदी, नस्सर, अनुपम खेर और वेनेला किशोर भी लीड रोल में हैं।
ये भी पढ़ें... Maddock Films की 6 सबसे धाकड़ फिल्में, 2 मूवी ने हिलाया बॉक्स ऑफिस-कमाए 800Cr+
24 जुलाई को रिलीज हुई पवन कल्याण की फिल्म हरि हर वीरा मल्लू को ओपनिंग डे पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन बाद में इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली थी। 300 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 84.3 करोड़ का कलेक्शन किया था। वर्ल्डवाइड इसने 113.85 करोड़ का नेट कमाई की थी। इसकी कहानी वीरा मल्लू (पवन कल्याण) नाम के एक डाकू की है, जो औरंगजेब (बॉबी देओल) से कोहिनूर वापस पाने के लिए किसी भी हद से गुजर जाने को तैयार रहता है। हालांकि, फैन्स को इसके ओटीटी पर स्ट्रीम होने से खुशी नहीं हुई है। विहान नाम के यूजर ने लिखा- मुझे वाकई ये बात पसंद नहीं कि इसे इतनी जल्दी ओटीटी पर क्यों लाया जा रहा है... थिएटर का जादू तो अलग ही लेवल पर था। #HariHaraVeeraMallu. किशन नाम के यूजर ने लिखा- प्लीज इसके खराब वीएफएक्स को एडिंट करके ही इसे ओटीटी पर रिलीज करें। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए। पवन की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे दो फिल्म ओजी और उस्ताद भगत सिंह नें नजर आएंगे। इनसे एक मूवी इसी साल और दूसरी 2026 में रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।