
होम्बले फिल्म्स की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का जबसे अनाउंसमेंट हुआ है, तभी से इसे लेकर लोग बेहद एक्साइटेड हैं। वजह है 2022 में रिलीज हुई कांतारा की जबरदस्त सफलता। मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का मोस्ट अवैटेड ट्रेलर रिलीज कर दिया है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर में ज्यादा पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन सस्पेंस को बरकरार जरूर रखा है। ट्रेलर देखकर दर्शकों के अंदर यह जिज्ञासा बढ़ जाएगी कि निर्माता ‘कांतारा’ के इस प्रीक्वल में क्या कुछ नया दिखाने वाले हैं। ट्रेलर ऑडियंस के एक्साइटमेंट को एक अलग ही लेवल पर ले जाने वाला है।
‘कांतारा: चैप्टर 1’ होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की दमदार विजुअल और भावनात्मक कहानी को आकार दिया है। फिल्म को इसके अनाउंसमेंट के बाद से ही देश की सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : होम्बले फिल्म्स की Kantara: Chapter 1 के लिए हॉलीवुड डायरेक्टर का बड़ा दावा, इस बात से हुए प्रभावित
होम्बले फिल्म्स ने 2022 की ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ की विरासत को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'कंतारा: चैप्टर 1' के लिए निर्माताओं ने नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ी वॉर सीक्वेंस तैयार की है, जिसमें 500 से ज़्यादा कुशल फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल हैं। यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों के दौरान फिल्माई गई थी, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक बनाती है।
तकरीबन 125 करोड़ रुपए के बजट में बनी ‘कांतारा : चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को दुनिया भर में रिलीज होगी। फिल्म को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। लोककथाओं, आस्था और सिनेमा की शानदार कारीगरी का जश्न मनाती इस फिल्म का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मणि वसंत, जयराम, गुलशन देवैया और प्रमोद शेट्टी जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।