- Home
- Entertainment
- चौंका देगी पवन कल्याण की Ustaad Bhagat Singh की टिकट प्राइज, पहले शो का टाइम-एडवांस बुकिंग रिवील
चौंका देगी पवन कल्याण की Ustaad Bhagat Singh की टिकट प्राइज, पहले शो का टाइम-एडवांस बुकिंग रिवील
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह को देखने के लिए लोग बेताब हो रहे हैं। 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। वहीं, इस मूवी के टिकट कितनी कीमत में बिक रही है, इसकी जानकारी भी सामने आई है।

पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह
साउथ इंडस्ट्री में पावर स्टार के नाम से फेमस पवन कल्याण अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म उस्ताद भगत सिंह के साथ एक बार फिर सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रहे हैं। ये फिल्म धुरंधर 2 के साथ रिलीज हो रही है। दोनों ही फिल्मों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है।
फिल्म उस्ताद भगत सिंह की टिकट की कीमत
फिल्म उस्ताद भगत सिंह के फैन्स के लिए खुशखबरी है कि फिल्म निर्माता कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स, जो निजाम में फिल्म का वितरण भी कर रही है, ने फिल्म को सामान्य टिकट कीमतों पर रिलीज करने का फैसला किया है। तेलंगाना में एडवांस बुकिंग बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के शुरू हो चुकी है। बता दें कि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में टिकट कीमत 175 रुपए जबकि मल्टीप्लेक्स में टिकट की कीमत 300 रुपए और रिक्लाइनर सीटों की कीमत 350 रुपए होगी। तेलंगाना में पहला शो 19 मार्च को सुबह 7:30 बजे शुरू होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें... पवन कल्याण की Ustaad Bhagat Singh में एक्ट्रेस कौन, दोनों के बीच कितना Age Gap?
उस्ताद भगत सिंह की आंध्र प्रदेश में टिकटों की कीमत
रिपोर्ट्स की मानें तो उस्ताद भगत सिंह की आंध्र प्रदेश में टिकटों की कीमत बढ़ी हैं। यहां सिंगल स्क्रीन टिकटों की कीमत में 100 रुपए, मल्टीप्लेक्स टिकटों की कीमत में 125 रुपए और 19 मार्च को होने वाले प्रॉफिट शो की कीमत 500 रुपए तक बढ़ सकती है। इस अंतर ने दोनों राज्यों के बीच अलग-अलग स्थितियां पैदा कर दी हैं।
फिल्म उस्ताद भगत सिंह की एडवांस बुकिंग
उस्ताद भगत सिंह की एडवांस बुकिंग की बात करें तो ये भारत में अभी सभी जगह शुरू नहीं हुई हैं। बुकमायशो पर लगभग 14,690 टिकट एक ही दिन में बिक गए थे। वहीं, अमेरिका में प्रीमियर बुकिंग से अब तक फिल्म ने लगभग 234,504 डॉलर की कमाई की है। ये कमाई 411 सिनेमाघरों से हुई है, जहां 1070 से ज्यादा शो निर्धारित किए गए हैं और 10251 से ज्यादा टिकट पहले ही बिक चुके हैं। अगर पूरे उत्तरी अमेरिका की बात करें तो प्रीमियर से हुई कमाई लगभग 255,000 डॉलर तक पहुंच जाती है।
फिल्म उस्ताद भगत सिंह की स्टार कास्ट
फिल्म उस्ताद भगत सिंह में पवन कल्याण के साथ राशि खन्ना, श्रीलीला, आर पार्थिबन, आशुतोष राणा, नवाब शाह, बीएस अविनाश, गौतमी, छम्मक चंद्रा लीड रोल में हैं। संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है और बैकग्राउंड स्कोर थमन ने तैयार किया है। इसके टीजर से फैन्स काफी प्रभावित हुए, जिसमें पवन कल्याण को एक दमदार पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाया गया था। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग मिल सकती है।
इस फिल्म का रीमेक है उस्ताद भगत सिंह
फिल्म उस्ताद भगत सिंह के डायरेक्टर हरीश शंकर हैं। 154 मिनट की इस फिल्म का बजट 150 करोड़ है। बताया जा रहा है कि पवन कल्याण की ये फिल्म थलापति विजय की मूवी थेरी का रीमेक है। इस फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने लिए है। मूवी सिनेमाघरों के बाद अप्रैल के आखिरी में या मई के पहले हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें... R Madhavan की 6 सस्पेंस-थ्रिलर हिला देगी दिमाग, एक का क्लाइमैक्स सबसे भयानक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।