साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश 33 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 17 अक्टूबर 1992 को चेन्नई में हुआ था। कीर्ति ने महज 8 साल की उम्र में ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। वे अभी तक कई फिल्मों का हिस्सा रही। आइए, जानते हैं उनकी सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में...
साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की सबसे कमाऊ फिल्म सरकार है। डायरेक्टर एआर मुरुगदास की मूवी में थलापित विजय और वरलक्ष्मी सरथकुमार लीड रोल में थे। 120 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 253 करोड़ कमाए थे। फिल्म ने प्री रिलीज से 135 करोड़ कमाए थे।
210
फिल्म सरकारु वारी पाटा
कीर्ति सुरेश की डायरेक्टर परशुराम की फिल्म सरकारु वारी पाटा ने बॉक्स ऑफिस पर 190 करोड़ कमाए थे। फिल्म का बजट 125 करोड़ था। महेश बाबू के साथ वाली इस फिल्म ने प्री रिलीज से 120 करोड़ की कमाई की थी।
डायरेक्टर शिवा की फिल्म अन्नाथे में कीर्ति सुरेश के साथ रजनीकांत और नयनतारा लीड रोल में थे। 110 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 171 करोड़ कमाए थे। फिल्म ने प्री रिलीज से 100 करोड़ का बिजनेस किया था।
410
फिल्म दासरा
कीर्ति सुरेश की फिल्म दासरा के डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला थे। नानी के साथ वाली इस फिल्म ने 115 करोड़ कमाए थे। मूवी का बजट 65 करोड़ था। इसने प्री रिलीज से 48 करोड़ कमाए थे।
510
फिल्म भैरवा
कीर्ति सुरेश और थलापति विजय की फिल्म भैरवा के डायरेक्टर भारतन थे। 65 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 112 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म ने प्री रिलीज से 68 करोड़ कमाए थे।
610
फिल्म थाना सेरंधा कूट्टम
कीर्ति सुरेश की छठी सबसे कमाऊ फिल्म थाना सेरंधा कूट्टम है। 55 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 95.4 करोड़ की कमाई की थी। सूर्या के साथ वाली इस फिल्म ने प्री रिलीज से 60 करोड़ का बिजनेस किया था।
710
फिल्म अग्न्याथवासी
कीर्ति सुरेश की फिल्म अग्न्याथवासी में पवन कल्याण लीड रोल में थे। डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास की इस फिल्म का बजट 100 करोड़ था। मूवी ने 94 करोड़ कमाए थे। इसने प्री रिलीज से 120 करोड़ कमाए थे।
810
फिल्म महानति
कीर्ति सुरेश की 8वीं सबसे कमाऊ फिल्म महानति है। दुलकर सलमान के साथ वाली इस फिल्म का 25 करोड़ था और इसने 84 करोड़ कमाए थे। फिल्म ने प्री रिलीज से 20 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके डायरेक्ट नाग अश्विन थे।
910
फिल्म रेमो
कीर्ति सुरेश, शिवकार्तिकेयन और एंसन पॉल की फिल्म रेमो को बक्कियाराज कन्नन ने डायरेक्ट किया था। 35 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 76 करोड़ कमाए थे। मूवा की प्री रिलीज बिजनेस 34 करोड़ रहा था।
1010
फिल्म नेनू लोकल
25 करोड़ के बजट वाली कीर्ति सुरेश की फिल्म नेनू लोकल में नानी लीड हीरो थे। डायरेक्टर त्रिनाधा राव नक्कीना की फिल्म ने 60 करोड़ कमाए थे। इसका प्री रिलीज बिजनेस 20 करोड़ रहा था
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।