
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट फेमस एक्टर 74 साल के मामूट्टी अपनी स्टाइल, लुक और शानदार लाइफस्टाइल के फेमस हैं। वे अपनी रईसी और बेहतरीन कार कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके कार कलेक्शन के बारे में सुनकर किसी का भी दिमाग चकरा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास 369 कारें हैं। इन कारों के लिए उन्होंने स्पेशल गैराज भी बनवा रखा है। इतना ही नहीं उनकी ज्यादातर कारों का नंबर भी 369 ही है।
मामूट्टी के पास कई ब्रांड और मॉडल्स की 369 कारें हैं। उनके पास बीएमडब्ल्यूई 46 M3, ऑडी A7, मिनी कूपर S, मर्सिडीज, पोर्श, टोयोटा लैंड क्रूजर LC 200, फरारी, मर्सडीज और ऑडी के कई मॉडल्स, पोर्श, टोयोटा फॉर्च्यूनर, F10 BMW 530d और 525d, E46 BMW M3, मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट, फॉक्सवैगन पैसेट X2 और कई SUV's हैं। बता दें कि ममूटी के पास आइशर की एक कैरावैन भी है, जिसे उन्होंने मॉडिफाई कराया है। वहीं, वे साउथ इंडस्ट्री में ऑडी खरीदने वाले पहले स्टार भी कहे जाते हैं। उनकी कारों की कीमत 100 करोड़ के करीब है।
ये भी पढ़ें... रजनीकांत की कुली की ओटीटी रिलीज डेट फाइनल, जानें कब-कहां देखने मिलेगी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मामूट्टी करीब 340 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। उनकी सालाना कमाई 30-40 करोड़ के आसपास है। वे कोच्चि में फैमिली के साथ आलीशान बंगले में रहते हैं, जिसकी कीमत 4 करोड़ है। फिल्मों के अलावा वे बिजनेस से भी कमाई करते हैं। वे ममूटी टेक्नोटेनमेंट, ममूटी थिएटर्स, हॉस्पिटैलिटी चेन के साथ वेंचर से भी तगड़ी कमाई करते हैं। वे मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। एक फिल्म में काम करने वे 10 करोड़ फीस लेते हैं।
मामूट्टी उनका फिल्मी नाम है। उनका असली नाम मुहम्मद कुट्टी पनापराम्बिल इस्माइल है। वे मलयामल फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि, उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने अपने 5 दशक के फिल्मी करियर में करीब 400 से ज्यादा फिल्में की हैं। उन्हें 3 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड, 11 बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार, 11 बार केरल फिल्म क्रिटिक्स पुरस्कार और 15 बार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें 1998 में भारत सरकार द्वारा चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2022 में केरल सरकार द्वारा केरल प्रभा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें... पवन कल्याण का असली नाम क्या? करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं साउथ के पावर स्टार
ममूटी ने 1971 में मलयालम फिल्म अनुभवंगल पालीचकल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनकी लीड रोल वाली पहली फिल्म एमटी वासुदेवन नायर की देवलोकम (1979) थी। हालांकि, ये कभी रिलीज नहीं हुई। 1981 में आई फिल्म अहिम्सा उनकी पहली हिट फिल्म है। इसके लिए उन्हें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार मिला था। फिर वे 1983 की फिल्म संध्याक्कु विरिन्जा पूवु और आ रात्रि में नजर आए, जो हिट रही। इसके बाद उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। 1987 की क्राइम थ्रिलर न्यू डेल्ही ने उनके करियर को एक बार फिर पटरी पर लाया। साल 2000 के दौरान वे कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे। उन्होंने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर (2000), काज्चा (2004), पालेरी माणिक्यम (2009), प्रांचियेत्तन एंड द सेंट (2010), वर्षम (2014), पाथेमारी (2015), अंडा (2019), मधुरा राजा (2019), भीष्म पर्वम (2022), कन्नूर स्क्वाड (2023) सहित कई फिल्मों में काम किया। वे आखिरी बार फिल्म यात्रा 2 में नजर आए थे, जो 2024 में रिलीज हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।