1 रीमेक में काम करने इतनी तगड़ी Fees वसूल रहे पवन कल्याण, इस मामले में दी कई TOP स्टार्स को मात

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ सुपर स्टार पवन कल्याण ने हाल ही में फिल्म विनोदयम सीथम की रीमेक की शूटिंग शुरू की है, जिसमें उनके साथ साई धर्म तेज भी है। इस रीमेक में काम करने पवन ने तगड़ी फीस वसूल की है, जो कई टॉप के स्टार्स के मुकाबले काफी ज्यादा है।

Rakhee Jhawar | Published : Mar 1, 2023 7:38 AM IST

17

पवन कल्याण तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने हाल ही में विनोदयम सीथम की रीमेक साई धर्म तेज के साथ शुरू की। फिल्म का पहला पोस्टर भी आउट हो चुका है। पोस्टर में साई धर्म तेज को पवन कल्याण के कंधे पर हाथ रखकर कुर्सी पर बैठे हुए देख सकते थे।

27

हालांकि, पवन कल्याण राजनीति में अपनी सक्रिय रुचि के कारण कुछ ही फिल्में कर पा रहे हैं, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि बॉक्स ऑफिस पर उनका एक बड़ा धमाका था।

37

पवन कल्याण की ये फिल्म तमिल हिट विनोदयम सीथम की रीमेक है। इस फिल्म के लिए उनको जो फीस मिली है उसे सुनकर कईयों के होश उड़ गए हैं। इतना ही नहीं उनकी फीस कई बॉलीवुड के ए लिस्टर स्टार्स से ज्यादा है। 

47

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए पवन कल्याण को करीब 100 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। यह बहुत बड़ी रकम है। उनकी आखिरी फिल्म भीमला नायक बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। उन्होंने फिल्म में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई थी।

57

सूत्रों का कहना है कि पवन कल्याण को 100 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा सकता है। कहा ये भी जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग के लिए पवन ने फिलहाल महज 20 दिन ही दिए हैं। उन्हें इसके लिए 50 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

67

इस फिल्म के लिए उन्हें मिलने वाली फीस बॉलीवुड के ए लिस्ट स्टार जैसे कार्तिक आर्यन (20 करोड़), वरुण धवन (25 करोड़) , रणबीर सिंह (50 करोड़), रणबीर कपूर (50 करोड़) सहित अन्य से ज्यादा है। 

77

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म विनोदयम सीथम की रीमेक में 100 करोड़ फीस चार्ज करने के बाद पवन कल्याण अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। फिल्म के डायरेक्टर समुद्रखानी हैं।

ये भी पढ़ें..
कुछ लोगों को मुझसे प्रॉब्लम है, आखिर किस पर निशाना साध रहे FLOP रणवीर सिंह, इशारों में कही ऐसी बात

9 Points में जानें आखिर क्यों FLOP हुई  235 Cr की अक्षय कुमार-कार्तिक आर्यन की Selfiee - Shehzada

गंदी बात वाली आभा पॉल की सिजलिंग SEXY अदाएं मचा रही गदर, 8 PHOTO में देखें अबतक का हॉटेस्ट अवतार

इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली 10 हीरोइनें, सिर्फ 1 की FEES में बन जाए 2 लो बजट फिल्में 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos