
एंटरटेनमेंट डेस्क. ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) जो अपनी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही थी, के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पांचवें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 117.05 करोड़ हो गया है। आपको बता दें कि मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज हुई थी। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें ज्यादातर साउथ स्टार्स नजर आ रहे हैं।
पोन्नियन सेल्वन 2 बॉक्स ऑफिस डे 5
ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, कार्थी, जयम रवि, तृषा की मणिरत्नम वाली फिल्म पीएस -2 इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में यशराज स्टूडियो में फिल्म की स्क्रीनिंग भी की गई थी। बॉलीवुड के कई सेलेब्स फिल्म देखने पहुंचे थे। बता दें कि फिल्म का शानदार प्लॉट और सिनेमैटोग्राफी ने लोगों को बांधे रखा है और यही वजह है कि फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा बहुत ही जल्दी पार कर लिया। लेकिन अब इसकी कमाई के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, PS-2 को 11 करोड़ की कमाई की है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों की तुलना में यह आंकड़ा कम है, लेकिन यह कमाई ने वर्किंग डेज के दौरान की है, जिसे ट्रेड एनालिस्ट्स द्वारा अच्छा माना जा हा है।
पोन्नियन सेल्वन 1 ने मचाया था धमाल
आपको बता दें कि 2022 में आई पोन्नियन सेल्वन 1 बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया था। फिल्म ने उस वक्त परफॉर्म किया था जब बॉलीवुड के दिग्गजों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर रही थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने दुनियाभर में करीब 500 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें कि यह फिल्म इसी नाम से लिखी गई नॉवेल पर बनी है।
पोन्नियन सेल्वन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पोन्नियन सेल्वन 2 डे 1 - 28.55 करोड़
पोन्नियन सेल्वन 2 डे 2 -24 करोड़
पोन्नियन सेल्वन 2 डे 3 - 30 करोड़
पोन्नियन सेल्वन 2 डे 4 - 23.50 करोड़
पोन्नियन सेल्वन 2 डे 5 - 11 करोड़
टोटल- 117.05 करोड़
ये भी पढ़ें...
Back To Back 100 करोड़ी मूवीज देने वाले 10 स्टार्स, जानें NO.1 पर कौन
TMKOC: खत्म नहीं हो रहा शैलेश लोढ़ा-असीत मोदी का झगड़ा, अब दोनों की फाइट में आया नया ट्विस्ट
Met Gala: प्रियंका ने पहना करोड़ों का हार, कीमत में बन जाएं कई मूवीज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।