Ponniyin Selvan 2 Movie Review: फिल्म देखकर लोग बोले- यह बाहुबली 2 से बेहतर, ऐश्वर्या राय सब पर भारी पड़ीं

Published : Apr 28, 2023, 04:42 PM IST
Ponniyin Selvan 2 Movie Revaiew

सार

2022 में रिलीज हुई 'पोन्नियिन सेल्वन 1' का दूसरा पार्ट 'PS 2' सिनेमाघरों में आ गया है। फिल्म में ऐश्वर्या राय के काम की जमकर तारीफ़ हो रही है। कई इनटर्नेट यूजर्स इस फिल्म को एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' से बेहतर बता रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. डायरेक्टर मणि रत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2'(Ponniyin Selvan 2) बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर रिलीज हो गई है। दर्शक यह फिल्म देखकर इसका रिव्यू सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। फिल्म को मिल रहे ज्यादातर रिव्यू पॉजिटिव हैं। यहां तक कि कई लोग इसे 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' (Baahubali 2 :The Conclusion) से भी बेहतर बता रहे हैं।

ऐसे हैं Ponniyin Selvan 2 को मिल रहे रिव्यू

एक इंटरनेट यूजर ने फिल्म को 5 में से 4 स्टार देते हुए लिखा है, "पूरी फिल्म शानदार तरीके से लिखी गई। चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय और उनके सीन बेहतरीन हैं। कार्थी एक बार फिर चमके हैं। तृषा कृष्णन और जयम रवि भी अच्छे हैं।"

एक यूजर ने अपने ट्वीट में 'PS2' को 'बाहुबली 2 : द कन्फ्यूजन' से बेहतर बताया है और लिखा है, “Accept Or Die.”

एक यूजर ने फिल्म को 5 में से 4 स्टार दिए हैं और लिखा है, "रन टाइम 2 घंटे 44 मिनट। चियान विक्रम और ऐश्वर्या रात के सीन जबर्दस्त हैं। कार्थी छा गए हैं। जयम रवि और तृषा कृष्णन भी शानदार हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक दिल छू लेने वाला है। मणि रत्नम सर ने जबर्दस्त काम किया है।"

एक यूजर ने लिखा है, "PS 2 देखी। यह भारतीय सिनेमा की रियल प्राइड है। माफ़ कीजिए टॉलीवुड फैन्स, 'पोन्नियिन सेल्वन 2' 'बाहुबली 2' से कहीं बेहतर है। बॉक्स ऑफिस खतरे में है।

एक यूजर ने लिखा है, "ऐश्वर्या राय ने फिल्म में हर किसी को ओवरशैडो कर लिया। कुंधवई के रूप में तृषा कृष्णन के सीन 'PS1' की तुलना में बेहतर हैं। कार्थी और विक्रम हमेशा की तरह रॉक कर रहे हैं। एक और ब्लॉकबस्टर की गारंटी है।"

एक यूजर ने फर्स्ट हाफ देखने के बाद लिखा है, “PS2 फर्स्ट हाफ। हालांकि, कोई ट्विस्ट और टर्न नहीं हैं। फिर भी स्क्रीनप्ले पूरी तरह इंगेजिंग है। जयम रवि छा गए। ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम जबर्दस्त हैं।”

पहले पार्ट ने कमाए थे 500 करोड़ रुपए

'PS2' डायरेक्टर मणि रत्नम की फिल्म है। इसका पहला पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था, जिसने दुनियाभर में लगभग 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था। पहला पार्ट 250 करोड़ रुपए में बना था और दूसरे पार्ट का निर्माण भी इतनी ही रकम में हुआ है। फिल्म की कहानी दिग्गज ऑथर कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास 'पोन्नियिन सेल्वन' पर बेस्ड है, जो 1950 से 1955 के बीच पांच भागों में लिखा गया था।

और पढ़ें…

'दुल्हन' बनी राखी सावंत ने मीडिया को बरात में बुलाया, सुहागरात को लेकर की यह गुजारिश , देखें VIDEO

जिया खान ख़ुदकुशी मामले में सूरज पंचोली बरी, जानिए अब आगे क्या होगा?

पंडित के हाथ में पिस्तौल, 'महाकाल नगरी' के पोस्टर पर मचा बवाल तो मेकर्स ने दी यह सफाई

जिया खान का सुसाइड नोट: प्यार में प्रेग्नेंट हुई, बच्चा गिराया, एक्ट्रेस ने 6 पेज में बयां किया था अपना दर्द

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस