75 के रजनीकांत इन 3 अपकमिंग फिल्मों में मचाएंगे तहलका, एक रिलीज होगी 2026 में

Published : Dec 12, 2025, 02:16 PM IST

साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में अपना जलवा दिखाने वाले रजनीकांत 75 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को हुआ था। रजनीकांत हर साल अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हैं। वहीं, वे अपनी अपकिमंग फिल्मों से भी धमाका करने के लिए तैयार हैं।

PREV
16
75 साल के हुए रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत 75 साल के हो गए हैं। 1950 में जन्मे रजनीकांत के लिए एक्टिंग का सफर आसान नहीं था। काफी मेहनत-मशक्कत के बाद उन्हें पहला रोल मिला था। हालांकि, ये भी कैमियो ही था। वे पहली फिल्म में कुछ मिनट के लिए ही नजर आए थे। 

26
क्या है रजनीकांत का असली नाम

आपको बता दें कि रजनीकांत साउथ इंडियन नहीं बल्कि एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका असली नाम शिवाजीराव गायकवाड है। उन्होंने फिल्मों के लिए अपना नाम चेंज किया था। 

ये भी पढ़ें... रजनीकांत की 10 साउथ मूवी का हिंदी में बना रीमेक, इनमें काम कर चमके अक्षय कुमार-अनिल कपूर

36
रजनीकांत की अपकमिंग फिल्में

रजनीकांत 75 साल की उम्र में फिल्मों में एक्टिव हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात उनकी झोली में फिलहाल 3 फिल्मे हैं। एक मूवी जेलर 2, जिसकी शूटिंग फिलहाल जारी हैै। ये 2026 में रिलीज होगी। इसके अलावा वे कुली 2 और थलाइवा 173 में नजर आएंगे। ये फिल्म 2027 तक देखने मिल सकती हैं।

46
171 फिल्मों में किया रजनीकांत ने काम

रजनीकांत ने अपने 5 दशक के करियर में अभी तक करीब 171 फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली फिल्म के बालाचंदर की 1975 में आई तमिल ड्रामा अपूर्वा रागंगल है। इसके बाद वे कई फिल्मों में नजर आए। 

56
रजनीकांत की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म का नाम

रजनीकांत ने 1983 में आई फिल्म अंधा कानून से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इस मूवी में हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन, रीना रॉय, प्रेम चोपड़ा, डैनी, प्राण लीड रोल में थे। 2.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 7.5 करोड़ का बिजनेस किया था।

66
रजनीकांत की फिल्मों के नाम

रजनीकांत ने मूंदरू मुगम (1982), अंधा कानून (1983, नल्लावनुक्कु नल्लावन (1984), गिराफ्तार (1985), पडिक्कदवन (1985), मिस्टर भरत (1986), दोस्ती दुश्मनी (1986), वेलाइकरण (1987), मनिथन (1987), धर्मथिन थलाइवन (1988), कबाली (2016), काला (2018), जेलर (2023), लाल सलाम (2024), कुली (2025) सहित कई फिल्मों में काम किया।

ये भी पढ़ें... रजनीकांत की 5 बॉलीवुड फिल्में जो आज तक नहीं हुईं रिलीज !

Read more Photos on

Recommended Stories