Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी का खूंखार लुक, धांसू पोस्टर के साथ बताई फिल्म रिलीज डेट

Published : Jul 07, 2025, 12:53 PM ISTUpdated : Jul 07, 2025, 01:20 PM IST
rishab shetty film kantara chapter 1

सार

Kantara Chapter 1: साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी 42 साल के हो गए हैं। अपने बर्थडे पर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म कंतारा चैप्टर 1 का पहला पोस्टर शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया फिल्म कब रिलीज होगी। आइए, जानते हैं डिटेल.. 

Rishab Shetty Kantara Chapter 1 Look: साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty ) 42 साल के हो गए हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने फैन्स को शानदार तोहफा दिया। उन्होंने सोमवार को अपनी मच अवेटेड फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) का धांसू पोस्टर रिवील किया है। रिवील किए पोस्टर में ऋषभ का भयानक और खूंखार लुक देखने को मिल रहा है। पोस्टर के साथ उन्होंने बताया कि फिल्म इसी साल गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म से ऋषभ का पहला लुक देखते ही फैन्स क्रेजी हो गए हैं और लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। कईयों ने ऋषभ को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वे फिल्म देकने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

कैसा है ऋषभ शेट्टी का कंतारा चैप्टर 2 लुक

ऋषभ शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म कंतारा चैप्टर 1 से पहला पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर करते ही वे सोशल मीडिया पर छा गए हैं। उन्होंने फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- जहां लीजेंड्स जन्म लेते हैं और जंगली जानवरों की दहाड़ गूंजती है.. #Kantara-लाखों लोगों को प्रभावित करने वाली शानदार फिल्म का प्रीक्वल। किंवदंती के पीछे की शक्ति, @rishabshettyofficial को जन्मदिन की शुभकामनाएं। प्रीक्वल… #KantaraChapter1 2 अक्टूबर, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचाएंगी। सामने आए पोस्टर में ऋषभ दहाड़ लगाते नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में कुल्हाड़ी और ढाल दिखाई दे रही है। एंग्री लुक में आग के गोले से निकलते हुए ऋषभ को देखकर फैन्स एक्साइटेड हो रहे हैं।

 

7 भाषओं में रिलीज होगी फिल्म कंतारा चैप्टर 1

आपको जानकर हैरानी होगी कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा चैप्टर 1 एकसाथ सात भाषाओं में रिलीज की जाएगी। मेकर्स इसे पिछली कांतारा की तरह ही बड़े पैमाने पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। कन्नड़ और हिंदी के अलावा इसे अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, सहित सात भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने 7 अलग-अलग भाषाओं में इसके पोस्टर भी शेयर किए हैं। आपको बता दें कि 2022 में आई फिल्म कंतारा का कंतारा चैप्टर 1 प्रीक्वल है। कंतारा को 16 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसे वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400.90 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के लिए ऋषभ को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 की दहाड़-The Raja Saab का गेम ओवर, 13वें दिन कमा पाई बस इतनी रकम
Thalapathy Vijay को लगा जोरदार झटका, फिर अटकी आखिरी फिल्म जन नायगन की रिलीज