क्या होता है Abram का मतलब? Shah Rukh Khan ने छोटे बेटे के लिए यही नाम क्यों चुना

Published : May 26, 2025, 04:56 PM IST

शाहरुख़ खान और गौरी खान के लाडले अबराम खान 12 साल के होने जा रहे हैं। 27 मई 2013 को पैदा हुए अबराम के नाम मतलब आपको मालूम है क्या? क्या आप जानते हैं कि SRK ने आखिर बेटे को यह नाम क्यों दिया? आइए आपको बताते हैं सबकुछ...

PREV
15

शहरुख खान एक बार जब रजत शर्मा के शो आप की अदालत में पहुंचे थे तो उन्होंने अबराम खान के नाम के बारे में बात की थी। उन्होंने इस दौरान यह माना था कि उन्होंने बेटे को यह नाम दिया तो लोगों ने विवाद खड़ा कर दिया था।

25

शो के दौरान एक फैन ने शाहरुख़ से उनके बेटे अबराम के नाम का मलतब पूछा था। जवाब में शाहरुख़ ने एक्सप्लेन करते हुए कहा था कि कि इस्लाम में हजरत इब्राहिम को अब्राहम भी कहा जाता है। वैसे ही ज्यूडिश और बाइबिल में यह अब्राम होता है।

35

शाहरुख़ ने कहा था, "मेरी पत्नी गौरी हिंदू है और मैं मुसलमान। हम चाहते थे कि हमारे बच्चे अपने घर में यह अच्छे समझें कि धर्मनिरपेक्षता का क्या मतलब होता है। कई लोगों ने अबराम के नाम से नाखुश होकर विवाद खड़ा कर दिया था। लेकिन हमारे देश की तरह हमारे घर में भी सेकुलरिज्म है।"

45

शाहरुख़ खान और गौरी खान की शादी 1991 में हुई थी। 1997 में उनके बेटे आर्यन का जन्म हुआ और साल 2000 में उनकी बेटी सुहाना खान पैदा हुईं।

55

शाहरुख़ खान और गौरी के छोटे बेटे अबराम का जन्म 27 मई 2013 को सेरोगेसी से हुआ था। अबराम की सेरोगेट मां कौन हैं, यह कभी खुलासा नहीं हुआ।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories