- Home
- Entertainment
- Trisha Krishnan से लेकर Nayanthara तक: साउथ की 5 सबसे महंगी एक्ट्रेसेस, नंबर 1 की फीस कर देगी हैरान
Trisha Krishnan से लेकर Nayanthara तक: साउथ की 5 सबसे महंगी एक्ट्रेसेस, नंबर 1 की फीस कर देगी हैरान
Highest paid South Indian actresses: साउथ की अदाकाराओं के डिमांड आसमान छू रही हैं। वहां की एक्ट्रेस अब करोड़ों में चार्ज करने लगी हैं। तृ आइए जानते हैं, उन 5 एक्ट्रेसेस के बारे में, जिनकी फीस सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

पिछले कुछ सालों से साउथ सिनेमा का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इसका ग्रोथ भी तेजी से हुआ है। बड़े बजट की फिल्मों, पैन इंडिया रिलीज और मजबूत कंटेंट की वजह से साउथ की फिल्में देश ही नहीं विदेशों में भी खूब देखी जा रही है। कई साउथ की अदाकारों की मांग बॉलीवुड समेत हॉलीवुड में भी बढ़ गई है। जिसकी वजह से उन्होंने अपना फीस भी बढ़ा दिया है। 2025–2026 की रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कलाकारों की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।
नयनतारा भी डिमांड में
नयनतारा साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड मूवी में भी नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अपने बॉलीवुड डेब्यू ' 'जवान' के लिए करीब 10 करोड़ रुपए फीस ली थी। फिल्मों के अलावा उन्होंने अपने वेडिंग डॉक्यूमेंट्री के राइट्स एक ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेचकर करीब 25 करोड़ रुपये भी कमाए।
साई पल्लवी की फीस भी बढ़ी
साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने अपने करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म Premam से की थी, जिसमें उन्होंने 'मलार मिस' का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। आज वह पैन-इंडिया स्टार बन चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह एक फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। नितेश तिवारी डायरेक्टेड मूवी फिल्म रामायण में वो नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस दो पार्ट वाली फिल्म के लिए उनकी कुल फीस 18 से 20 करोड़ रुपये के बीच है।
रश्मिका मंदाना ने भी बढ़ाई फीस
रश्मिका मंदाना साउथ की बेहतरीन अदाकारा हैं, लेकिन 'एनिमल' मूवी में नजर आने के बाद उनके सितारे और मजबूत हो गए। वो पिछले कुछ सालों में सबसे बैंकएबल स्टार्स में शामिल हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने Pushpa 2: The Rule के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये फीस ली, जबकि फिल्म 'छांवा' के लिए 4 करोड़ रुपए चार्ज किए। सलमान की मूवी 'सिकंदर' के लिए करीब 13 करोड़ रुपए मिले थे।
तृषा कृष्णन लिस्ट में सबसे ऊपर
तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) साउथ सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अदाकारा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो एक फिल्म के लिए 10-12 करोड़ रुपए तक लेती हैं। तमिल और तेलुगु सिनेमा में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वह अभी भी सबसे डिमांडिंग स्टार्स में से एक हैं। खबरों के अनुसार अपनी आने वाली फिल्म 'विश्वम्भर' (Vishwambhara)के लिए भी वह करीब 12 करोड़ रुपये फीस ले रही हैं।
समांथा रुथ प्रभु करोड़ों करती हैं चार्ज
समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) भी साउथ की सबसे पॉपुलर और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी प्रोजेक्ट्स में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने स्पाई थ्रिलर सीरीज Citadel: Honey Bunny के लिए करीब 10 करोड़ रुपये फीस ली थी। इसके अलावा 'पुष्पा' में एक गाने Oo Antava के लिए उन्हें करीब 5 करोड़ रुपये मिले थे। रिपोर्ट्स के अनुसार सामंथा की कुल संपत्ति लगभग 100 से 110 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। वह जल्द ही अपनी आने वाली तेलुगु फिल्म Maa Inti Bangaram में नजर आने वाली हैं।
और पढ़ें: अक्षय कुमार की Bhooth Bangla के 5 कॉमेडियन कौन? एक अब इस दुनिया में नहीं
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।