
एंटरटेनमेंट डेस्क. आमजनों की तरह सेलिब्रिटीज भी कई बार हादसों का शिकार हो जाते हैं। अब देखिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा लड़खड़ाकर गिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, हुआ यूं कि विजय अपने अपकमिंग हिंदी म्यूजिक वीडियो सॉन्ग का प्रमोशन करने शुक्रवार को जुहू में स्पॉट हुए। इस दौरान वे किसी बिल्डिंग से सीढ़ियों के जरिए नीचे उतर रहे थे रहे थे। चलते-चलते वे अचानक स्लीप हो गए और लड़खड़ाकर गिर गए। विजय का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर लोग लगातार कमेंट्स करते हुए मजे ले रहे हैं।
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के गिरने वाले वीडियो पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- आज पता चला बड़े लोग भी गिरते हैं। एक ने मजे लेते हुए लिखा- बापरे, कोमल फूल नहीं है..आए दिन हर इंसान ऐसे गिरता रहता है, आपका विजय सही सलामत है। एक अन्य ने लिखा- इसलिए कहते हैं नीचे देखकर और संभलकर चलना चाहिए। एक बोला- अब और कितना गिरेगा। एक बोला- सुबह-सुबह पी लेगा तो ऐसा ही होगा ना भाई। एक बोला- सस्ता नशा कुछ देर का मजा। एक ने लिखा- लगता है रात का नशा उतरा नहीं था, कम पीना चाहिए। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए।
विजय देवरकोंडा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी है। विजय ने करन जौहर की फिल्म लाइगर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और माइक टाइसन लीड रोल में थे। हाालंकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। अब विजय पहली बार हिंदी म्यूजिक वीडियो सॉन्ग में नजर आएंगे, जिसका नाम साहिबा है। इसमें उनके साथ जसलीन रॉयल और राधिका मदान हैं। कुछ घंटे पहले ही विजय और राधिका ने इंस्टाग्राम पर म्यूजिक वीडियो की पहली झलक दिखाई थी। इस म्यूजिक वीडियो का डायरेक्शन सुधांशु सरिया ने किया है।
ये भी पढ़ें…
पहली बार बेटी संग बाहर निकलीं दीपिका पादुकोण, पब्लिक को ऐसे दिया धोखा!
भूल भुलैया 3-Singham Again में कांटे की टक्कर, दोनों 200CR+पर आगे कौन?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।