
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ फिल्मों के मेगा स्टार सूर्या (Suriya) के 48वें जन्मदिन पर मेकर्स ने उनकी फिल्म कांगुवा (Kanguva) की पहली झलक जारी की, जिसमें उनका भयानक और खौफनाक रूप देखने को मिल रहा है। मेकर्स द्वारा जारी किए 2.21 मिनट के वीडियो में जंगल की अंधेरी रात, कच्ची देहाती दुनिया को दिखाया है, जहां शक्तिशाली आदिवासी नेता कांगुवा (सूर्या) शासन करता हैं और दुश्मन के खिलाफ युद्ध छेड़ता हैं। फिल्म का प्रोमो जंगल में एक युद्ध के मैदान से शुरू होता है, जहां प्रतिद्वंद्वी जनजाति का एक व्यक्ति दर्जनभर से ज्यादा लोगों को मारता है और शासन पर कब्जा करने की कोशिश करता है। दूर एक नकाबपोश आदमी दिखाई देता है और वह उस पर आग से जला हुआ भाला फेंककर हमला करता है। फिर ये शख्स भागता है और बेनकाब हो जाता है, खुद को कांगुवा बताता है, एक शक्तिशाली नेता, जो अपने लोगों की रक्षा के लिए कुछ भी कर सकता है। कांगुवा की पहली झलक सूर्या द्वारा कैमरे की ओर देखने और अपने आने की घोषणा करने के साथ खत्म होती है, जिसे देखने के बाद फैन्स बहुत ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं।
Kanguva का लुक देखते ही फैन्स ने किए कमेंट्स
जैसे ही मेकर्स ने Kanguva की पहली झलक दिखाई, सूर्या के फैन्स उनके अपकमिंग मेगा प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हो गए। कईयों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना रिएक्शन दिया। एक ने अपनी खुशी व्यक्त की और फिल्म को 'बोनाफाइड ब्लॉकबस्टर' घोषित किया जो कई रिकॉर्ड तोड़ देगी। एक ने लिखा- यह सब देखने के लिए तैयार हो जाइए...#कंगुवाग्लिम्पसे आउटस्टेंडिंग। जन्मदिन मुबारक हो, @सूर्या। एक अन्य ने लिखा- #Kanguvaglimpse शानदार है। सीन्स अद्भुत हैं और @ThisIsDSP द्वारा स्कोर शानदार है, @सूर्या टॉप पर और कैमरे में देख रहे सूर्या का क्लोजिग शॉट मेरा पसंदीदा है। मुझे उम्मीद है कि @directorsiva, और टीम धमाकेदार वापसी करेगी।
जानें कब रिलीज होगी सूर्य की फिल्म Kanguva
आपको बता दें कि फिल्म में सूर्या के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन शिवा ने किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के अन्य कलाकारों का खुलासा आने वाले समय में किया जाएगा। फिल्म में वेट्री पलानीसामी की सिनेमैटोग्राफी और देवी श्री प्रसाद का संगीत है। स्टूडियो ग्रीन ने 2024 की शुरुआत में दुनियाभर में बड़े पैमाने पर फिल्म रिलीज करने के लिए अनुबंध किया है। बता दें कि फिल्म तामिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी सहित 10 भाषाओं में 3डी में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें...
अगर रिलीज हो जाती सनी देओल-ऐश्वर्या राय की ये फिल्म तो मच जाता कोहराम
किस खौफ में अक्षय-सलमान सहित ये 10 हीरो, क्यों खतरे में पड़ा स्टारडम
कोई 4 तो कोई 5 बच्चों का पिता, 1 बॉलीवुड स्टार ऐसा जिसकी 7 औलादें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।