रजनीकांत, कमल हासन के को-एक्टर का निधन, Shihan Hussaini ने डोनेट की बॉडी

Published : Mar 25, 2025, 01:59 PM ISTUpdated : Mar 25, 2025, 02:32 PM IST
shihan hussaini

सार

साउथ एक्टर शिहान हुसैनी ( Shihan Hussaini ) का ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने मेडिकल रिसर्च के लिए अपनी बॉडी डोनेट करने का फैसला किया था। वे छात्रों को Archers और कराटे की ट्रेनिंग भी देते थे। 

Tamil Actor Shihan Hussaini Passed Away : साउथ एक्टर शिहान हुसैनी (Tamil actor Shihan Hussaini ) ने चेन्नई के एक प्रायवेट हॉस्पिटल में अंतिम सांसें ली, वे काफी लंबे वक्त से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी फैमिली ने मंगलवार (25 मार्च) को उनकी निधन की खबर को कंफर्म किया है। परिवार ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि उनके पार्थिव शरीर को मंगलवार शाम तक बेसेंट नगर स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा। अंतिम संस्कार मदुरै में किया जाएगा।

शिहान हुसैनी की फैमिली ने कंफर्म की निधन की खबर

फेसबुक पोस्ट में लिखा गया, "मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि एचयू हमें छोड़कर चले गए हैं। उनकी पार्थिव देह को 25 मार्च की शाम तक बेसेंट नगर स्थित आवास में रखा जाएगा- हुसैनी एंड फैमिली। हुसैनी को उनके चाहनेवाले प्यार से हू कहा करते थे।

फैमिली ने हुसैनी के तीरंदांजी के छात्रों से भी रिक्वेस्ट की है, कि वे अपनी शूटिंग यूनिफॉर्म में आएं । "यदि संभव हो तो कुछ तीर चलाने के लिए अपने धनुष और तीर के साथ आएं।"

मौत से पहले बॉडी डोनेट करने का लिया फैसला

मौत से कुछ दिन पहले, हुसैनी ने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की थी। एक पोस्ट में, उन्होंने चिकित्सा अनुसंधान ( medical Research ) के लिए अपनी बॉडी डोनेट करने के बारे में बताया था। उन्होंने मेडीकल सर्टिफिकेट पर भी साइन किए थे। इसका इस्तेमाल मेडिकल स्टूडेंट को बॉडी स्ट्रक्चर साइंस को जानने के लिए अपना शरीर दान कर दिया था। हुसैनी ने लिखा-मौत की तैयारी कर रहा हूँ, लेकिन हार नहीं मान रहा हूं।

हुसैनी की पॉप्युलर मूवी

कथित तौर पर, तमिलनाडु सरकार ने उनके कैंसर के इलाज के लिए 5 लाख रुपये की मदद भी थी। हुसैनी ने साल 1986 में कमल हासन स्टारर पुन्नगई मन्नान से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वे रजनीकांत की वेलाइकरन में भी अहम रोल में थे। उन्होंने ब्लडस्टोन, उन्नाई सोली कुत्रमिलई, बद्री, काथुवाकुला रेंडू काधल, चेन्नई सिटी गैंगस्टर्स और वेदान फिल्मों में अहम किरदार अदा किए हैं।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस