Thalapathy Vijay की जन नायगन का रिलीज से पहले धमाका, एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई

Published : Jan 06, 2026, 11:18 AM ISTUpdated : Jan 06, 2026, 11:21 AM IST

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय अपनी आखिरी फिल्म जन नायगन को लेकर लाइमलाइट में हैं। इसके डायरेक्टर एच विनोथ हैं। फिल्म 9 जनवरी को लेकर हो रही है और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई हैं। एडवांस बुकिंग का आंकड़ा भी सामने आ गया है, जो काफी चौंकाने वाला है।

PREV
16
थलापति विजय की जन नायगन

थलापति विजय की फिल्म जन नायगन की रिलीज का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज को अभी कुछ दिन बचे है और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई हैं। खबरों की मानें तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई कर ली है।

26
जन नायगन की एडवांस बुकिंग

sacnilk.com की मानें तो जन नायकन ने ग्लोबल प्री-सेल्स में 35 करोड़ कमाए हैं। इसमें से भारत का आंकड़ा करीब 7.78 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म ने अकेले कर्नाटक में 4.43 करोड़ है। हालांकि, ज्यादातर कलेक्शन विदेशों से आया है, जहां फिल्म की एडवांस टिकट बिक्री 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।

ये भी पढ़ें... आखिरी फिल्म के लिए थलापति विजय ने कितनी फीस ली, इन 5 स्टार्स को मिली इतनी रकम

36
जन नायगन की विदेशों में एडवांस बुकिंग

खबरों की मानें तो मलेशिया में जन नायगन की जबरदस्त डिमांड देखी जा रही है। हाल ही में हुए ऑडियो लॉन्च इवेंट में दो घंटे में 50,000 टिकिट बिक गए। इससे मलेशिया में किसी भारतीय फिल्म के लिए सबसे तेजी से टिकिट बिकने का नया रिकॉर्ड बन गया। फिल्म के यूके में भी 50,000 से ज्यादा टिकिट बिक चुके हैं।

46
जन नायगन की स्टार कास्ट

डायरेक्टर एच विनोथ की फिल्म जन नायगन को केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। ये एक तमिल भाषा की पॉलीटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में विजय, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, मामिता बैजू के साथ गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियमणि लीड रोल में हैं।

56
फिल्म जन नायगन का बजट

थलापति विजय की फिल्म जन नायगन को 300 करोड़ के बजट में तैयार किया है। ये संक्रांति के मौके पर 9 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये विजय की आखिरी फिल्म है, इसलिए इसका सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है।

66
थलापति विजय का करियर

थलापति विजय ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। वे आखिरी बार 2024 में आई फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में नजर आए थे। फिल्म हिट रही थी।

ये भी पढ़ें... Thalapathy Vijay की वो आखिरी 5 फिल्में, कमाई इतनी बन जाए धुरंधर जैसी 14 मूवीज

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories