Published : Aug 04, 2025, 10:48 AM ISTUpdated : Aug 04, 2025, 10:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. विजय देवरकोंडा की हालिया रिलीज फिल्म 'किंगडम' का बॉक्स ऑफिस पर खेल लगभग ख़त्म हो गया है। आलम यह है कि रविवार की छुट्टी का फायदा भी इसे नहीं मिला और चौथे दिन कलेक्शन बढ़ने की बजाय घट गया। जानिए 'किंगडम' ने अब तक कितनी कमाई की...
विजय देवरकोंडा की स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म 'किंगडम' 31 जुलाई को रिलीज हुई। लेकिन यह विजय के लिए डिजास्टर फिल्म साबित हुई है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म की कमाई बढ़ने की बजाय कम हो गई। इस फिल्म ने चौथे दिन लगभग 7 करोड़ रुपए की कमाई की। यह तीसरे दिन (शनिवार) के मुकाबले 1 करोड़ रुपए (12.5%) कम है। शनिवार को फिल्म की कमाई 8 करोड़ रुपए रही थी।
25
चार दिन में 'किंगडम' की कुल कमाई कितनी हुई?
गौतम तिन्नानुरी के निर्देशन में बनी 'किंगडम' चार दिन में महज 40.50 करोड़ रुपए की कमाई कर पाई है। खास बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग करने के बावजूद फिल्म का यह हाल है। पहले दिन इस फिल्म की कमाई लगभग 18 करोड़ रुपए रही थी। लेकिन अगले दिन ही इसमें 58.33 फीसदी की भारी गिरावट आई और फिर यह ज़रूरी ग्रोथ के लिए तरस गई। दूसरे दिन फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपए कमाए। तीसरे दिन महज 6.67 फीसदी की ग्रोथ के साथ फिल्म ने 8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
35
'किंगडम' का बजट रिकवर करना मुश्किल!
'किंगडम' को मिल रहे खराब रिस्पॉन्स को देखते हुए यह साफ़ समझ आ रहा है कि फिल्म का बजट रिकवर करना तो दूर इसकी आधी कमाई कर पाना भी मुश्किल है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का निर्माण लगभग 130 करोड़ रुपए में हुआ है। इसकी कमाई अभी तक 40.50 करोड़ रुपए हुई है। इस हिसाब से देखें तो यह फिल्म तीन दिन में लागत की सिर्फ 31.15 फीसदी रकम की ही रिकवरी कर पाई है।
विजय देवरकोंडा बीते 7 साल से बॉक्स ऑफिस पर एक हिट के लिए तरस रहे हैं। उनकी पिछली हिट 'टैक्सीवाला' 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद अब तक बतौर लीड हीरो उनकी 6 फ़िल्में 'डियर कॉमरेड', 'वर्ल्ड फेमस लवर', 'लाइगर', 'ख़ुशी', 'द फैमिली स्टार' और 'किंगडम' रिलीज हो चुकी हैं। लेकिन एक भी हिट नहीं रही। 'ख़ुशी' को सक्सेसफुल फिल्म माना जाता है। लेकिन यह हिट की कैटेगरी में शामिल नहीं हो पाई।
55
विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फ़िल्में
विजय देवरकोंडा की आने वाली फिल्मों की फेहरिस्त भी लंबी है। उन्हें आगे राहुल राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनने वाली VD14 में देखा जाएगा। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन वाली 'JGM: जन गण मन' में वे लीड रोल में दिखेंगे। डायरेक्टर रवि किरण कोला की अगली फिल्म 'SVC59' में उनका अहम् रोल होगा।