Sreeleela ने पीरियड्स को लेकर ऐसा क्या कह डाला कि मच गया बवाल, भड़क रहे लोग!

Published : Apr 09, 2026, 10:23 AM IST
sreeleela-period-statement-controversy

सार

अल्लू अर्जुन स्टारर ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा 2 द रूल' के आइटम नंबर 'किसिक' में नज़र आईं श्रीलीला ने पीरियड्स को लेकर ऐसा कुछ डाला कि सोशल मीडिया में बवाल मच गया है। MBBS डिग्री हासिल कर चुकी एक्ट्रेस के इस कमेंट को सोशल मीडिया पर ‘संवेदनहीन’ बताया जा रहा है। श्रीलीला ने अब तक इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

श्रीलीला, जो हाल ही में MBBS की डिग्री लेकर डॉक्टर बनी हैं, अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। ‘उस्ताद भगत सिंह’ की सक्सेस पार्टी के दौरान उन्होंने कहा कि पीरियड कोई बहाना नहीं होता और महिलाओं को शारीरिक सीमाओं से आगे बढ़ना चाहिए। इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। कई यूजर्स ने इसे असंवेदनशील बताया, खासकर इसलिए क्योंकि श्रीलीला खुद एक डॉक्टर हैं। फिलहाल, इस पूरे विवाद पर एक्ट्रेस की ओर से कोई सफाई या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

क्या है श्रीलीला का पूरा बयान

श्रीलीला ने कहा, “मेरे लगभग सभी गाने सराहे गए हैं। मैंने पीरियड्स के दौरान भी शूटिंग की है, इसलिए यह कहीं भी बहाना नहीं हो सकता। जब हम बराबरी की बात करते हैं, तो हमें शारीरिक सीमाओं से आगे बढ़ना होगा।मनोवैज्ञानिक हो या शारीरिक इनमें से कोई भी चीज़ बहाना नहीं हो सकती।।”

श्रीलीला के बयान पर भड़के इंटरनेट यूजर्स

श्रीलीला के बयान के बाद इंटरनेट यूजर्स ने तीखे रिएक्शंस आए। एक यूजर ने लिखा, “डॉक्टर होकर भी इसे नॉर्मलाइज कर रही हैं। पीरियड्स हर शरीर में अलग होते हैं, यह समझिए।” दूसरे ने लिखा, “लगता है वह अस्थमा मरीज से भी कहेंगी- गहरी सांस लो, हवा तो बहुत है।” एक यूजर का कमेंट है, “सिर्फ इसलिए कि आपके पास एनर्जी है, इसका मतलब यह नहीं कि सबके पास होती है। क्या बात कर रही हैं! वहीं एक और कमेंट में कहा गया, “MBBS डिग्री के साथ ऐसे शब्द बोलना चौंकाने वाला है।”

श्रीलीला की आने वाली फ़िल्में

पूरे विवाद पर श्रीलीला का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। खैर, बात अपकमिंग फिल्मों की करें तो पिछली बार 'उस्ताद भगत सिंह' में दिखीं श्रीलीला को आगे अनुराग बसु के डायरेक्शन में बन रही हिंदी फिल्म में देखा जाएगा, जिसमें कार्तिक आर्यन उनके हीरो होंगे। इसके अलावा वे धनुष स्टारर अपकमिंग तमिल फिल्म में भी दिखाई देंगी। दोनों ही फिल्मों के टाइटल अभी तक अनाउंस नहीं हुए हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Living Room से मंदिर तक, 6 PHOTO में देखें जया बच्चन के आलीशान बंगले का नजारा
फटाफट जानें Allu Arjun की 6 आने वाली फिल्मों के बारे में, 4 के टाइटल तय नहीं- 2 आएंगी 2027 में