
एंटरटेनमेंट डेस्क, SS Rajamouli launches the trailer of Happy Birthday : आरआरआर के डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने लावण्या त्रिपाठी ( Lavanya Tripathi's ) की फिल्म हैप्पी बर्थडे के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर को अन्वील कर दिया है। रितेश राणा ( Ritesh Rana) द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 8 जुलाई को रिलीज होगी।
इस फिल्म का प्रोडक्शन Mythri Movie Makers द्वारा किया गया है। इसे क्लैप एंटरटेनमेंट ( Clap Entertainment ) ने भी सहयोग किया है।, सुरेश सारंगम ने हैप्पी बर्थडे के लिए कैमरा क्रैंक किया है। वहीं फिल्म के लिए गानों की धुनें काला भैरव ने तैयार की हैं। कार्तिका श्रीनिवास ने इस एडिट किया है। रितेश राणा ने हैप्पी बर्थडे फिल्म के डायलॉग लिखे हैं, वहीं श्रीनिवास कला निर्देशक हैं।
देखें फिल्म का ट्रेलर
सब्जियों की तरह खरीदी बेची जाती हैं बंदूकें
तेलगु फिल्म के ट्रेलर में इंग्लिश की सबहैडिंग दी गई है। ट्रेलर में दिखाए गए दृश्यों के मुताबिक पहला सीन उन लोगों के साथ शुरू होता है जो एक पब में एंट्री करते हैं, सभी के हाथों में सोने, हीरे और चांदी से बनी पिस्तौल हैं। वहीं अगले सीन में एक केंद्रीय मंत्री, (वेनेला किशोर) ने गन बिल का प्रपोज़ल रखते हैं, जिसका उद्देश्य बंदूकों की खरीद, बिक्री, निर्माण और इस्तेमाल को बढ़ाना है। जैसे ही विधेयक को संसद द्वारा अनुमोदित किया जाता है, लोगों के लिए बाजारों में बंदूक उपलब्ध कराई जाती है। मूवी की कहानी के मुताबिक देश में बंदूकें सब्जियों की तरह खरीदी बेची जाती हैं। इस सब के बीच, एक बंदूक-थीम वाली जन्मदिन की पार्टी का इंतज़ाम किया जाता है। इसमें किसी भी मेहमान को बिना बंदूक के बैश में एंट्री करने की अनुमति नहीं होती है। वहीं इस पार्टी में दो परस्पर विरोधी गुट की मौजूदगी से बड़े पैमाने पर गोलीबारी होती है।
इस मूवी की स्टारकास्ट की बात करें तो लकी के रूप में नरेश अगस्त्य ( Naresh Agastya), मैक्स पेन ( Max Pain) के रूप में सत्या, केंद्रीय मंत्री ऋत्विक सोढ़ी के रूप में वेनेला किशोर (Vennela Kishore), अंकल फिक्सी के रूप में गुंडू सुदर्शन (Gundu Sudarshan), गुंडा के रूप में राहुल रामकृष्ण (Rahul Ramakrishna), विलियम के रूप में गेटअप सीनू (Getup Seenu) और बेनामी के रूप में रवि तेजा ( Ravi Teja) ने किरदार अदा किया है।
और पढ़ें...
'तारक मेहता...' की इस कलाकार ने बिकिनी में शेयर की मिरर सेल्फी, फैंस बोले- 'तुम बदल गई हो'
आमिर खान ने सुनाई पहली बार दिल टूटने की कहानी, रीना, किरण नहीं कोई और ही थी वह लड़की
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।