बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी का खंडाला स्थित फार्महाउस 'जहान' (Jahaan) किसी लग्जरी रिसॉर्ट से कम नहीं है। करीब 20 करोड़ रुपये की कीमत वाले इस शानदार घर की तस्वीरें देखकर आपका मन मचल उठेगा। हरियाली, पहाड़ों और प्राकृतिक झरनों के बीच बना यह घर मॉडर्न लग्जरी के साथ-साथ प्रकृति के बेहद करीब रहने का अनुभव देता है।
27
नेचर का रखा गया है ख्याल
सुनील शेट्टी के घर की सबसे बड़ी खासियत इसका नेचर-फर्स्ट डिजाइन है। घर के बाहर और अंदर पेड़ों और प्राकृतिक चट्टानों को रखा गया है। कई जगहों पर विशाल पेड़ घर की छत और आंगन के बीच से गुजरते दिखाई देते हैं, जिससे पूरा स्पेस किसी जंगल के बीच बसे इको-रिट्रीट जैसा महसूस होता है।
37
बड़ा सा ग्लास हाउस
सुनील शेट्टी के घर का यह एरिया सेंटर ऑफ अट्रैक्शन है। बहुत ही बड़ा सा ग्लास हाउस है, जिसे रुफ से बंद या खोला जा सकता है। अंदर शानदार सोफा, प्लांट रखा गया है।
47
लिविंग रूम का नजारा
सुनील शेट्टीका लिविंग रूम बहुत ही बड़ा है। इसमें लग्जरी सोफा लगाया गया है। वुडन फर्नीचर और शो पीस रखा गया है। प्लांट से भी घर की सजावट की गई है।
57
होम थिएटर
सुनील शेट्टी के फार्महाउस में प्राइवेट स्विमिंग पूल, होम थिएटर भी है। कंफर्टेबल सोफा और काउच लगाया गया है। वॉल पर सुनील शेट्टी के मूवी के फ्रेम भी लगाए गए हैं।
67
सुनील शेट्टी के घर का डेकोरेशन
सुनील शेट्टी कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उन्हें लकड़ी, पौधों और प्रकृति से बेहद लगाव है और उन्होंने उसी सोच के साथ इस घर को तैयार कराया। घर के डेकोरेशन में लकड़ियों की बड़ी-बड़ी मूर्ती रखी गई है। सूखे टहनियों का भी इस्तेमाल सजाव में किया गया है।
पूरे एरिया को ग्रीन बनाने में सुनील शेट्टी का रहा है योगदान
घर के इंटीरियर में मिट्टी के रंग, प्राकृतिक रोशनी और खुली जगहों का खास ध्यान रखा गया है। यहां भगवान शिव की प्रतिमा, शांत बैठने की जगह और पहाड़ों का मनोरम दृश्य इस घर को बाकी सेलिब्रिटी घरों से अलग बनाता है। बता दें कि सुनील शेट्टी ने पूरे एरिया को हरा-भरा बनाया है। फैमिली के साथ मिलर सैकड़ों पेड़ लगाए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।