
अकांक्षा चमोला अपनी बातों से लोगों का ध्यान तुरंत खींच लेती हैं। इसे एक्ट्रेस का हुनर कहा जा सकता है। 'लॉक अप: सच या सजा' (सीज़न 2) में आकांक्षा चमोला के आने भर से शो की रौनक बढ़ गई थी। एक्ट्रेस की कुछ लोगों के साथ तू तू भी हुई वहीं कुछ लोगों के साथ अच्छी बॉन्डिंग भी दिखी। शो के दौरान आकांक्षा और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहुजा के बीच भी अंडरस्टेंडिंग दिखी थी। हाल ही में पैप्स ने अकांक्षा चमोला और सुनीता आहूजा और आकांक्षा को एक साथ स्पॉट किया। फिर अचानक ऐसी बात हो गई कि ये वायर वीडियो बन गया। जानते हैं आखिर चमोला ने ऐसा क्या सुनीता आहूजा से कह दिया।
जैसे ही पैप्स आकांक्षा चमोला और सुनीता आहूजा को एक साथ स्पॉट करते हैं, तो फोटो खींचने लगते हैं। सुनीता के बगल में खड़े होते ही आकांक्षा कहती हैं, “ ये इतनी सुंदर हैं कि मुझे इनके साथ फोटो खिंचाने में शरम आती हैं”। ये सुनते ही सुनीता आहुजा जोर जोर से हंसने लगती हैं। ये कैंडिड मूमेंट वीडियो में रिकॉर्ड हो गया।
और पढ़ें: करीना कपूर-सैफ अली खान की शादी में बर्तन धोने वाला शख्स कैसे बना 'पंचायत' का दामाद?
सुनीता आहूजा ने बिगड़ते स्वास्थ्य, अनियंत्रित डायबिटीज, तनाव और मेनोपॉज से जुड़ी समस्याओं के कारण 'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp 2) शो को बीच में ही छोड़ दिया था। उनके शो के बीच में चले जाने से फैंस को दुख भी हुआ था। लेकिन सुनीता ने शो के दौरान कई लोगों से अच्छी बॉन्डिंग भी बनाई थी।
वहीं आकांक्षा चमोला ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले अगस्त 2026 की शुरुआत में रियलिटी शो 'लॉक अप 2' से बाहर हो गई थीं। शो के दौरान जब उनके पति गौरव खन्ना उनसे मिलने आए, तब उन्हें घर से बाहर की कुछ ऐसी बातें पता चलीं जिससे उनको बहुत दुख हुआ था।
और पढ़ें: Maharashtra State Film Awards: रानी मुखर्जी को मिला बड़ा सम्मान, भावुक हुईं एक्ट्रेस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।