Sunny Deol Birthday: इन दो हसीनाओं के लिए धड़का था सनी देओल का दिल, इस लड़की से की थी गुपचुप शादी

Published : Oct 20, 2026, 09:46 AM IST

सनी देओल 19 अक्टूबर को 69 साल के हो गए। जानें उनका असली नाम, पत्नी पूजा देओल, दोनों बेटों, अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया से जुड़ी अफवाहों और उनकी हिट फिल्मों के बारे में।

PREV
15

बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल 69 साल के हो गए हैं। उनकी फिल्मों के डायलॉग और एक्शन जितने चर्चित रहे हैं, उनकी प्राइवेट लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रही है। सनी देओल ने बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही पूजा देओल से शादी कर ली थी। वहीं, उनके नाम के साथ अभिनेत्री अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया को लेकर भी अफेयर की अफवाहें जुड़ीं।

25

अमृता सिंह के लिए ‘बेताब’ से धड़का था दिल

सनी देओल और अमृता सिंह ने 1983 की फिल्म ‘बेताब’ (Betaab) में साथ काम किया था। उस दौर में दोनों के करीब आने और डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। । बताया जाता है कि सनी की शादी की जानकारी सामने आने के बाद अमृता ने उनसे दूरी बना ली थी।

35

डिंपल पर भी हार बैठे थे सनी अपना दिल

इसके बाद सनी देओल का नाम अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ भी जोड़ा गया। दोनों ने ‘मंजिल मंजिल’ (Manzil Manzil), ‘अर्जुन’ (Arjun), ‘आग का गोला’ (Aag Ka Gola) और ‘नरसिम्हा’ (Narasimha) जैसी फिल्मों में साथ काम किया। दोनों के रिश्ते को लेकर कई बार चर्चाएं हुईं। दोनों कई जगह पर साथ में स्पॉट भी हुए। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया।

45

11 साल तक दोनों ने किया डेट

बताया जाता है कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया 11 साल तक डेट किया। इसके बाद दोनों अलग हो गए। डिंपल ने साल 1973 में राजेश खन्ना से शादी की थी। एक दशक बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे थे. सेपरेशन के बाद उनकी सनी संग नजदीकियां बढ़ी थीं।

और पढ़ें: ‘रामायणम्’ के इंटरनेशनल प्रोमो में राम को बताया इंसान, Video देखें रावण का सच

55

पूजा से रचाई थी गुपचुप शादी

सनी देओल ने साल 1984 में पूजा देओल से गुपचुप तरीके से शादी की थी। उस समय सनी बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे थे और नहीं चाहते थे कि उनकी शादी का असर उनके शुरुआती करियर पर पड़े। यही वजह थी कि उन्होंने अपनी शादी को लंबे समय तक निजी रखा। पूजा देओल लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। दोनों के दो बेटे हैं, करण देओल और राजवीर देओल, जो अपने पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं।

और पढ़ें: Ramayana: पहले दिन कितनी कमाई करेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'? क्या बनाएगी यह बड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories