रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का इंटरनेशनल कैंपेन 15 अक्टूबर से शुरू हुआ। नए प्रोमो में राम को मानवता की उम्मीद और रावण को बड़ी चुनौती के रूप में दिखाया गया है।

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायणम्’ को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है। 15 अक्टूबर से फिल्म का इंटरनेशनल कैंपेन शुरू हो गया है। इसी बीच सामने आए नए प्रोमो में भगवान राम को साधारण इंसान बताया गया है, जो बुराई से लड़ता है। प्रोमो में रावण की ताकत और उसके बढ़ते आतंक की झलक भी दिखाई गई है। रणबीर कपूर की आवाज में राम का डायलॉग सुनाई देता है, जो रावण को लेकर है।

‘रामायण’ के नए प्रोमो में क्या दिखा?

फिल्म की नई क्लिप में कुणाल कपूर इंद्र देवता के किरदार में नजर आते हैं। वह देवताओं के राजा के वाहन ऐरावत पर सवार दिखाई देते हैं। इसी दौरान उनका सामना रावण से होता है, जिसका किरदार यश निभा रहे हैं। प्रोमो में रावण अपनी शक्ति का प्रदर्शन करता है और कहता है कि उसके सामने हर सिर झुकेगा। इसके बाद वॉयसओवर के जरिए उस दौर का जिक्र किया जाता है, जब बुराई के बढ़ने से मानवता के सामने संकट खड़ा हो गया था।

राम को बताया गया इंसान

इसी कॉन्टेक्स्ट में राम को मानवता की उम्मीद बताया जाता है। उन्हें एक इंसान के तौर पर दिखाया गया है। रणबीर कपूर की आवाज में राम कहते हैं कि अगर उन्होंने रावण को नहीं रोका, तो दुनिया बर्बाद हो जाएगी। प्रोमो का यह हिस्सा कहानी में राम और रावण के बीच होने वाले संघर्ष की झलक देता है।

Scroll to load tweet…

बेंगलुरु में ट्रेलर लॉन्च की तैयारी

‘रामायणम्’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करने के लिए मेकर्स ने कैंपेन शुरू किया है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने भी इस पहल को लेकर उत्साह जताया है। उनका मकसद भारतीय महाकाव्य की कहानी को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाना है, जिनमें कई लोग पहली बार इस कहानी से परिचित हो सकते हैं। 15 अक्टूबर को बेंगलुरु में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का कार्यक्रम भी रखा गया है। यह यश का होम टाउन है। इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा के शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 'बीफ खाने' वाले बयान पर पहले दें सफाई... कौन हैं निकिता रावल, जिन्होंने रणबीर के श्रीराम रोल पर उठाए सवाल?

‘रामायणम्’ की स्टारकास्ट

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायणम्’ (Ramayana: Rise of a Legend) में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इसकी प्रमुख स्टारकास्ट और उनके किरदारों लिस्ट-

  • रणबीर कपूर -भगवान राम
  • साई पल्लवी- माता सीता
  • यश- रावण
  • रवि दुबे- लक्ष्मण
  • सनी देओल- हनुमान
  • अरुण गोविल- राजा दशरथ
  • इंदिरा कृष्णन -माता कौशल्या
  • लारा दत्ता- कैकेयी
  • रकुल प्रीत सिंह- शूर्पणखा
  • कुणाल कपूर- इंद्र देव
  • शोभना- कैकसी
  • विवेक ओबेरॉय- विद्युतजीवा
  • काजल अग्रवाल- मंदोदरी
  • अनुपम खेर- जटायु की आवाज
  • अदीनाथ कोठारे -भरत
  • फैसल मलिक- कुंभकर्ण
  • सौरभ सचदेवा- मारीच
  • शीबा चड्ढा -मंथरा

और पढ़ें: Ramayana Screening: रामायण की स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में होगी, पॉलिटिशियन देखेंगे रणबीर कपूर-यश की फिल्म