Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' रिलीज हो गई है। इस मौके पर एक्टर धनुष भी चेन्नई के रोहिणी थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे। बता दें कि फिल्म में विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकार हैं।

चेन्नई (तमिलनाडु) : सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। गुरुवार सुबह एक्टर धनुष भी चेन्नई के रोहिणी थिएटर में यह फिल्म देखने पहुंचे। मीडिया और फैंस धनुष को वहां देखकर खुशी से झूम उठे। धनुष ने भी पैपराजी को हाथ हिलाकर ग्रीट किया और तेजी से अंदर चले गए।
 

धनुष की शादी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से हुई

  • आपको बता दें कि धनुष की शादी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से हुई थी। ऐश्वर्या एक फिल्ममेकर और प्लेबैक सिंगर हैं। हालांकि, साल 2024 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। 'जेलर 2' की बात करें तो इसे सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है और नेल्सन दिलीपकुमार इसके डायरेक्टर हैं। पहले पार्ट की बंपर सक्सेस के बाद फैंस को इस सीक्वल से काफी उम्मीदें हैं।



क्या है 'जेलर 2' की कहानी?

इस दूसरे पार्ट में विद्या बालन भी एक अहम रोल में नजर आ रही हैं। रिलीज से कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर आया था। इसमें रजनीकांत के किरदार 'मुथुवेल पांडियन' को अपनी जिंदगी के एक शांत दौर में दिखाया गया है। लेकिन यह शांति ज्यादा देर नहीं टिकती और उनके अतीत से जुड़ी घटनाएं उन्हें वापस हिंसा की दुनिया में खींच लाती हैं।

रजनीकांत की 'जेलर 2' की क्या है स्टार कास्ट

फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ और मोहनलाल जैसे दिग्गज सितारे भी हैं। इसका म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।
'जेलर 2' की रिलीज को लेकर फैंस में गजब का क्रेज है। इस जश्न में शामिल होने के लिए अलग-अलग देशों से लोग आ रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से आईं एक फैन शांतिनी ने ANI को बताया, "हमें फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। हम बहुत खुश हैं और अब इंतजार नहीं हो रहा। फिल्म की रीच कमाल की है। हमने पूरी कोशिश की थी कि जल्द से जल्द फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख सकें। इसे पहले पार्ट से बेहतर होना ही चाहिए।"



 मलेशिया से भी कई फैंस 'जेलर 2' का जश्न मनाने चेन्नई पहुंचे हैं। थिएटर के बाहर ये फैंस एक साथ गाते, नाचते और रजनीकांत के लिए चीयर करते नजर आए।

Scroll to load tweet…