- Home
- Entertainment
- इमरान खान से खुली बॉलीवुड के 'विदेशी' पासपोर्ट वाले सितारों की लिस्ट, आलिया-नोरा समेत 8 नाम
इमरान खान से खुली बॉलीवुड के 'विदेशी' पासपोर्ट वाले सितारों की लिस्ट, आलिया-नोरा समेत 8 नाम
Foreign Citizenship Bollywood Stars: इमरान खान, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडिस समेत जानें उन 8 बॉलीवुड सितारों के नाम, जिनकी नागरिकता भारतीय नहीं है और जिनके पास विदेशी पासपोर्ट है।

इमरान खान को छोड़ना होगा भारत
आमिर खान के भतीजे और एक्टर इमरान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का नोटिस दिया गया है। अमेरिकी नागरिक होने के बावजूद वह मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस खबर के नीच बॉलीवुड के उन सितारों की नागरिकता को लेकर भी दिलचस्पी बढ़ गई है, जिन्होंने भारतीय फिल्मों में कामकर शौहरत और दौलत कमाई लेकिन उनके पास दूसरे देशों की नागरिकता है। आइए जानते हैं उन सेलेब्स के नाम, जो भले भारत में रहते हो लेकिन उनका पासपोर्ट दूसरे देश का है।

इमरान खान
'जाने तू... या जाने ना' और 'दिल्ली बेली' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले इमरान खान का जन्म अमेरिका में हुआ था, ऐसे में उनके पास अमेरिका की नागरिकता है। जिसके तहत पुलिस ने उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है।
आलिया भट्ट
लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। आलिया का जन्म मुंबई में हुआ और उन्होंने कई शानदार फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता। 'राजी', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'हाईवे' जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। हालांकि आलिया भी भारत की नागरिक नहीं है। आलिया के पास ब्रिटिश नागरिकता है, जो उनकी मां सोनी राजदान से उन्हें मिली।
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार है। उनका जन्म हांगकांग में हुआ था और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। है। हिंदी बोलने, भारतीय त्योहारों में शामिल होने और भारतीय फिल्मों में काम करने के बावजूद उनकी राष्ट्रीयता ब्रिटिश है।
नोरा फतेही
नोरा फतेही को शायद ही कोई उनके लोकप्रिय डांस नंबरों से न पहचानता हो। 'दिलबर' और 'साकी साकी' जैसे गानों ने उन्हें घर-घर तक पहुंचाया। उनका जन्म कनाडा में हुआ और वह मोरक्कन मूल के परिवार से आती हैं। नोरा के पास कनाडाई नागरिकता है, लेकिन भारतीय फिल्मों और मनोरंजन जगत में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
जैकलीन फर्नांडिस
'किक', 'रेस 2' और 'हाउसफुल 2' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं जैकलीन फर्नांडिस का जन्म बहरीन में हुआ था। उनका पारिवारिक संबंध श्रीलंका से है और उनके पास श्रीलंकाई नागरिकता है। मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाली जैकलीन ने हिंदी फिल्मों में काम करके बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई।
सनी लियोनी
सनी लियोनी ने 'जिस्म 2', 'रागिनी एमएमएस 2' और कई रियलिटी शोज के जरिए भारतीय मनोरंजन जगत में अपनी जगह बनाई। उनका जन्म कनाडा में हुआ था और उन्होंने अमेरिकी नागरिकता भी हासिल की। भारत में काम करने के दौरान वह दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुईं और मनोरंजन जगत में पहचान बनाई।
नरगिस फाखरी
नरगिस फाखरी ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'रॉकस्टार' से हिंदी सिनेमा में लोकप्रियता हासिल की। उनका जन्म अमेरिका में हुआ था और उनके पास अमेरिकी नागरिकता है। मॉडलिंग के बाद उन्होंने भारतीय फिल्मों में काम शुरू किया और अपनी अलग स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का ध्यान खींचा।
कल्कि केकलां
कल्कि केकलां का जन्म पुडुचेरी में हुआ और उन्होंने हिंदी सिनेमा में लीक से हटकर किरदार निभाए। 'देव डी', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'ये जवानी है दीवानी' में उनके काम को दर्शकों ने पसंद किया। दिलचस्प बात यह है कि भारत में जन्म और परवरिश के बावजूद कल्कि फ्रांसीसी नागरिक हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।







