MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • ' कब्र तक जाएंगे राज'... सलमान खान की 'कॉफी विद करण' में इन 5 सवालों पर दिया मजेदार जवाब, एक में दिखा दर्द

' कब्र तक जाएंगे राज'... सलमान खान की 'कॉफी विद करण' में इन 5 सवालों पर दिया मजेदार जवाब, एक में दिखा दर्द

‘कॉफी विद करण 9’ के पहले एपिसोड में सलमान खान और करिश्मा कपूर पहुंची। इस दौरान करण के कई सवालों का जवाब सलमान खान ने मजेदार तरीके से दिया। हालांकि एक प्रश्न के दौरान उनका दर्द दिखा। आइए बताते हैं, सलमान खान से पूछे गए 5 सवाल और जवाब।

4 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Oct 15 2026, 09:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Youtube

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन जब उनसे रिश्तों, शादी और जिंदगी के निजी पहलुओं पर सवाल पूछे जाएं, तो चर्चा होना तय है। करण जौहर के चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले एपिसोड में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। 14 अक्टूबर 2026 को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हुए इस एपिसोड में सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर भी नजर आईं। दोनों ने पुरानी यादें ताजा कीं, मजेदार किस्से सुनाए और सलमान की निजी जिंदगी से जुड़े सवालों पर भी बातचीत की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : Youtube

'पर्सनल लाइफ बेडरूम में ही रहनी चाहिए', सलमान ने बताया पिता से सीखा सबक

सलमान खान ने करण के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बनाना पसंद नहीं करते हैं। उनके पिता सलीम खान ने उन्हें किशोरावस्था से ही निजी जिंदगी और सार्वजनिक जीवन के बीच अंतर बनाए रखने की सीख दी थी। उन्होंने समझाया कि निजी रिश्तों की बातें निजी दायरे में ही रहनी चाहिए। सलमान के मुताबिक, इसी सीख की वजह से वह अपनी रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात करने से बचते हैं।

36
Image Credit : Youtube

वर्जिनिटी पर करण जौहर के सवाल का सलमान ने दिया जवाब

करण ने जब सलमान के उनके वर्जिनिटी पर सवाल पूछा तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘कंट्रोल यार, भाई। कंट्रोल। यह पिछले सीजन जैसा नहीं है।’ इसके साथ वह अपनी प्राइवेट जिंदगी के बारे में बात नहीं करना चाहते। एक्टर ने कहा कि यह कहने का एक तरीका था, करण, कि मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता। आप कहते रहते हैं कि आप इस इंसान या उस इंसान को डेट कर रहे हैं, और आपको कभी नहीं पता होता कि यह इंसान आपकी जिंदगी में आएगा या नहीं, और फिर वह इंसान आगे बढ़कर किसी और से शादी कर लेता है।

46
Image Credit : X

शादी नहीं की, लेकिन बच्चों को लेकर सलमान ने कही ये बात

सलमान खान की शादी को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। शो में उन्होंने साफ किया कि उन्हें शादी करने से किसी ने नहीं रोका था, बल्कि यह उनका अपना फैसला था। सलमान ने कहा कि शादी न करने के लिए वह किसी दूसरे को जिम्मेदार नहीं मानते। यह उनका खुद का फैसला था और वह इससे खुश हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह भविष्य में बच्चे चाहते हैं और उनके लिए बच्चों का होना एक बेहद खूबसूरत अनुभव होगा। सलमान के इस जवाब से फैंस खुश हैं कि वो भाई जान के बच्चा होते हुए फ्यूचर में जरूर देखेंगे।

56
Image Credit : Instagram

सलमान पर बायोपिक बनेगी?

सलमान खान की बायोपिक बनेगी या नहीं, इस सवाल पर एक्टर ने साफ कर दिया कि उनकी जिंदगी पर कभी फिल्म नहीं बनेगी। करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ के रैपिड फायर राउंड में करिश्मा कपूर ने उनसे पूछा कि अगर उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनाई जाए, तो वह किस डायरेक्टर को चुनेंगे। इस पर सलमान ने कहा कि अगर उनकी जिंदगी पर कॉमेडी फिल्म बनानी हो, तो डेविड धवन, पारंपरिक और दर्दभरी लव स्टोरी के लिए संजय लीला भंसाली, एक के बाद एक खूबसूरत प्रेम कहानियों के लिए सूरज बड़जात्या और एक्शन से भरपूर लव स्टोरी के लिए कबीर खान सही रहेंगे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने साफ कहा, ‘मेरी जिंदगी पर बायोपिक कभी नहीं बनेगी। मेरी जिंदगी के किस्से मेरी कब्र तक जाएंगे।’

और पढ़ें: 'सलमान खान क्या अभी भी वर्जिन हो?'- करण जौहर ने फिर पूछा, जानें क्या मिला जवाब -Video

66
Image Credit : instagram

करिश्मा कपूर को लेकर बोले- 'मेरा सबसे लंबा अफेयर'

एपिसोड का सबसे मजेदार हिस्सा सलमान खान और करिश्मा कपूर की बातचीत रही। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी दोस्ती भी काफी पुरानी है। करण जौहर ने जब उनके रिश्ते को प्लेटोनिक यानी दोस्ती वाला बताया, तो सलमान ने मजाक में कहा कि करिश्मा झूठ बोल रही हैं और उनका सबसे लंबा अफेयर उन्हीं के साथ रहा है। सलमान ने हंसते हुए यह भी कहा कि करिश्मा उन्हें छोड़कर शादी करके चली गईं और वह दिल टूटने से दुखी थे।

और पढ़ें: Salman Khan YouTube: सलमान खान ने किया अपना यूट्यूब चैनल स्टार्ट, अब यहां मिलेगी A टू Z अपडेट

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉलीवुड समाचार
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Udta Teer Trailer: देशभक्ति, कॉमेडी और एक्शन का ऐसा मेल पहले नहीं देखा
Recommended image2
Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में हिंसा, माही विज और यंग DSA के सपोर्ट में उतरीं काम्या पंजाबी
Recommended image3
Drishyam 3 Collectiond Day 13: 13वें दिन औंधे मुंह गिरी 'दृश्यम 3' की कमाई, फिर भी तोड़ा सलमान का रिकॉर्ड
Recommended image4
अर्जुन बिजलानी की बीवी ने पहनीं अल्लाह-रसूल टी-शर्ट, बवाल मचने पर मांगनी पड़ी माफी
Recommended image5
कंगना रनौत की क्वीन फॉरेवर को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved