बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस क्यों मिला? CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाले प्रदर्शन में शामिल होने के बाद उन पर कार्रवाई की गई। जानिए क्या है पूरा मामला और इस नोटिस की वजह।
Imran Khan News: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई में हुए एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण मुंबई पुलिस ने उन्हें 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का सख्त निर्देश दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई इमिग्रेशन एक्ट के प्रावधानों के तहत की है।
Imran Khan को भारत छोड़ने का नोटिस क्यों मिला?
- इमरान खान 10 अक्टूबर 2026 को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
- यह प्रदर्शन दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से बुलाए गए आंदोलन के समर्थन में था। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR में कथित गड़बड़ियों पर सवाल उठाए थे।
- पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में मुंबई के अलग-अलग इलाकों से सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया। इमरान को भी अगस्त क्रांति मैदान से पुलिस अपने साथ ले गई थी।
- रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
हिरासत के दौरान इमरान खान ने क्या कहा?
पुलिस वाहन में ले जाए जाने के दौरान इमरान ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, “ऐसा लगता है कि मैं ड्राइव पर जा रहा हूं।” एक रिपोर्टर से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी कोई मांग नहीं है और वह किसी संगठन का हिस्सा बनकर प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। उन्होंने खुद को मुंबई का नागरिक बताते हुए सवाल उठाया कि लोगों की आवाज और आने-जाने की आजादी पर रोक क्यों लगाई जा रही है।
किरीट सोमैया ने भी की थी कार्रवाई की मांग!
बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने 11 अक्टूबर को मुंबई पुलिस से इमरान की प्रदर्शन में भागीदारी की जांच करने की मांग की थी। उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या विदेशी नागरिक को ऐसे विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने की अनुमति है। सोमैया ने अभिनेता के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने और उन्हें तुरंत देश से डिपोर्ट किया जाना चाहिए।
CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर हुआ था प्रदर्शन
मुंबई में प्रदर्शनकारी SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे थे। बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार अगस्त क्रांति मैदान विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह नहीं था। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इसी आंदोलन के दौरान इमरान खान का मामला चर्चा में आया।








