MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • 'बीफ खाने' वाले बयान पर पहले दें सफाई... कौन हैं निकिता रावल, जिन्होंने रणबीर के श्रीराम रोल पर उठाए सवाल?

'बीफ खाने' वाले बयान पर पहले दें सफाई... कौन हैं निकिता रावल, जिन्होंने रणबीर के श्रीराम रोल पर उठाए सवाल?

नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर के श्रीराम बनने पर एक्ट्रेस निकिता रावल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्टर के पुराने बयान पर सार्वजनिक सफाई की मांग की। जानिए निकिता रावल कौन हैं, उन्होंने किन फिल्मों में काम किया और पूरा विवाद क्या है।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
| Updated : Aug 05 2026, 11:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : instagram

नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायणम्' रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में है। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस निकिता रावल के एक बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। निकिता ने रणबीर कपूर की कास्टिंग पर सवाल उठाते हुए उनके एक पुराने बयान पर सार्वजनिक सफाई देने की बात कही है। इसके बाद लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर निकिता रावल कौन हैं और उन्होंने ऐसा क्यों कहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : instagram

कौन हैं निकिता रावल?

निकिता रावल मुंबई की रहने वाली एक्ट्रेस, डांसर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने मुंबई के मिथिबाई कॉलेज से पढ़ाई की और साल 2010 के आसपास एंटरटेमेंट वर्ल्ड में कदम रखा। उन्होंने हिंदी और साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा वह स्टेज शो, म्यूजिक वीडियो और सोशल अवेरनेस से जुड़े प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रही हैं।

36
Image Credit : instagram

किन फिल्मों में कर चुकी हैं काम?

वैसे तो निकिता रावल कोई बड़ी अभिनेत्री नहीं हैं, लेकिन उन्होंने कई मूवी में काम किया है। जिसमें 'Mr. Hot Mr. Kool', 'Ammaa Ki Boli', 'The Hero - Abhimanyu', 'Cute Kameena' जैसी फिल्मों शामिल है। इसके अलावा उन्होंने कई लाइव इवेंट्स और एंटरटेनमेंट शो में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह आने वाले समय में 'Roti Kapda and Romance' में भी नजर आ सकती हैं।

46
Image Credit : instagram

रणबीर कपूर की कास्टिंग पर क्यों उठाए सवाल?

हाल ही में एक पॉडकास्ट में निकिता रावल ने कहा कि भगवान श्रीराम केवल एक किरदार नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक हैं। इसलिए इस भूमिका को निभाने वाले एक्टर को लोगों की इमोशन का भी सम्मान करना चाहिए। उन्होंने रणबीर कपूर के सालों पुराने उस बयान का जिक्र किया, जिसमें एक्टर ने खुद को बीफ खाने का शौकीन बताया था। निकिता का कहना था कि श्रीराम का किरदार निभाने से पहले रणबीर को उस पुराने बयान पर पब्लिक क्लियरिफिकेशन देना चाहिए। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर #BoycottRanbirKapoor जैसे हैशटैग भी चर्चा में आ गए।

इसे भी पढ़ें: Ramayana में सूर्पणखा क्यों बनीं रकुल प्रीत सिंह? पहली बार खुद बताई असली वजह

56
Image Credit : instagram

रणबीर कपूर पहले ही दे चुके हैं जवाब

बता दें कि रणबीर कपूर इससे पहले अपनी कास्टिंग को लेकर उठे विवाद पर रिएक्शन दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि जब उन्हें भगवान श्रीराम का किरदार ऑफर हुआ तो सबसे पहले उनके मन में सवाल आया कि क्या वह इस भूमिका के योग्य हैं। रणबीर का कहना था कि हर भक्त के मन में भगवान श्रीराम की अलग छवि होती है और वह पूरी श्रद्धा, विश्वास और ईमानदारी के साथ इस किरदार को निभाने की कोशिश कर रहे हैं।

66
Image Credit : instagram

'रामायणम्' में दिखेगी दमदार स्टारकास्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोर चुका है।

और पढ़ें: इकलौता एक्टर, जो 38 साल में कर चुका भगवान राम के परिवार के तीन सदस्यों का रोल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
रणबीर कपूर
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
टूटे दांत वाली ये बच्ची आज है 250 करोड़ की मालकिन, दे चुकी है 15 से ज्यादा हिट फिल्में
Recommended image2
'बंटवारा 1947' से पहले जानिए सनी देओल की 10 डिब्बाबंद फिल्में, जो कभी रिलीज ही नहीं हुईं
Recommended image3
Lock upp 2 से वरुण हुए बाहर, शिवांगी जोशी समेत ये 5 लोग बने फाइनलिस्ट
Recommended image4
Spider Man Brand New Day 6 दिन में भारत में 300 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड 10 करोड़ के करीब
Recommended image5
Ajith Kumar की रेसिंग पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'Gladiators' का ऐलान, फर्स्ट लुक जारी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved