
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का धमाका बॉक्स ऑफिस पर देखने मिला। डायरेक्टर अनुराग सिंह की इस फिल्म ने शानदार कमाई की। ये फिल्म इसमें काम करने वाले कई स्टार्स के करियर की सबसे कमाऊ मूवी बन गई हैं। बॉर्डर 2 के हल्ले के बीच सनी की फिल्म लाहौर 1947 की भी चर्चा होने लगी है। हाल ही में मूवी की रिलीज डेट घोषित की गई थी। वहीं, एक इंटरव्यू में सनी ने लाहौर 1947 से जुड़ा एक ऐसा अपडेट शेयर किया है, जिससे खलबली मच गई हैं और फैन्स भी एक्साइटेड हो गए हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में डिटेल में…
बॉर्डर 2 की सक्सेस का मजा ले रहे सनी देओल के पास इस साल कई प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें से एक है डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म लाहौर 1947। इसी बीच सनी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि इस फिल्म का टाइटल चेंज हो सकता है। सनी ने इस दौरान ये भी बताया कि उनकी ढेरों फिल्में आने वाली हैं। उनमें से एक लाहौर 1947 है। फिल्म असगर वजाहत के नाटक जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नी पर बेस्ड है। उन्होंने बताया कि फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिटा, अली फजल और करण देओल लीड रोल में हैं। इसमें आमिर खान भी कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। बॉर्डर 2 के धमाके के बाद सनी के फैन्स इस मूवी को देखने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें... Border 2 ने बना दिया सनी देओल का वो रिकॉर्ड, जो अब तक था सिर्फ शाहरुख़ खान के पास
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 इसी साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली थी। फिल्म ने पहले वीक 224.25 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे वीक इसका कलेक्शन 70.15 करोड़ रहा। तीसरे वीक इसने 23.35 करोड़ कमाए। तीसरे वीक के बाद फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। इसने चौथे शुक्रवार 8 लाख और शनिवार 5 लाख का कारोबार किया। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 319.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 275 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 474.25 करोड़ कमा लिए हैं। इसमें सनी के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी हैं।
ये भी पढ़ें... Shahid Kapoor 6 फिल्मों से BO पर करेंगे तांडव, 2026 में एक्शन-थ्रिलर ने मचाएंगे धमाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।