Border 2 OTT Release: थिएटर में मचाया गदर अब ओटीटी पर दहाड़ेंगे सनी देओल, इस दिन होगी स्ट्रीम

Published : Feb 04, 2026, 10:12 AM IST

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज को 12 दिन हो गए हैं। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है और लगातार कमाई भी कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसी बीच फिल्म के ओटीटी पर स्ट्रीम होने की डिटेल सामने आई हैं।

PREV
16
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2

गणतंत्र दिवस के मौके पर 23 जनवरी को रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने पहले ही दिन से अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली और ये लगातार कमाई कर रही है।

26
बॉर्डर 2 की रिलीज को 12 दिन पूरे

डायरेक्टर अनुराग सिंह की फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज को 12 दिन हो गए हैं। फिल्म इंडिया में 300 करोड़ के पार हो गई है। वहीं, इसने वर्ल्डवाइड 403.79 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है।

ये भी पढ़ें... Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश

36
ओटीटी पर आने को तैयार बॉर्डर 2

सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फैन्स लंबे समय से इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फैन्स का ये इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि खबरें हैं कि ये ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

46
ओटीटी पर कब आएगी बॉर्डर 2

बॉर्डर 2 के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स ओटीटी नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं। खबरों की मानें तो ये फिल्म 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देखने मिलेगी। थिएटर के बाद अब घर बैठे दर्शक इस वॉर ड्रामा मूवी का मजा ले सकेंगे।

56
बॉर्डर 2 के बारे में

डायरेक्टर अनुराग सिंह की ये एक वॉर ड्रामा मूवी है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं। इसके प्रोड्यूसर जेपी दत्ता, निधि दत्ता, भूषण कुमार और किशन कुमार है। मूवी को 275 करोड़ के बजट में तैयार किया है।

66
बॉर्डर का सीक्वल है बॉर्डर 2

आपको बता दें कि बॉर्डर 2 29 साल पहले आई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। इस फिल्म के राइटर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर जेपी दत्ता थे। फिल्म का बजट 12 करोड़ था और इसने 66 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। इस फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, पूजा भट्ट, राखी गुलजार, शरबानी मुखर्जी, सपना बेदी और राजीव गोस्वामी लीड रोल में थे।

ये भी पढ़ें... Courtroom Drama On OTT: कोर्टरूम के पेचीदे केस वाली 5 देखने लायक मूवी, जानें किस ओटीटी पर देखें

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories