'बॉर्डर 2' की वजह से सुर्खियां बटोर रहे सनी देओल की अगली फिल्म 'इक्का' का टीजर आ गया है। यह दूसरा मौका होगा, जब वे वकील के रोल में दिखेंगे। 33 साल पहले वे पहली बार एडवोकेट बने थे और उस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
फिल्म में इंटरवल के बाद होती है सनी देओल की एंट्री
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह 150 मिनट की लीगल ड्रामा फिल्म है। खास बात यह है कि इस फिल्म के लीड हीरो सनी देओल नहीं हैं। उनकी एंट्री तो इंटरवल के बाद होती है। लेकिन उन्होंने ऐसा काम किया कि वे लीड हीरो पर भारी पड़ गए।
25
सनी देओल की वकील के रोल वाली ये फिल्म कौन-सी?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल है 'दामिनी'। राजकुमार संतोषी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और मीनाक्षी शेषाद्री और ऋषि कपूर लीड रोल में थे। सनी देओल ने फिल्म में एडवोकेट गोविंद श्रीवास्तव का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
'दामिनी' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। बताया जाता है कि इस फिल्म का निर्माण लगभग 2 करोड़ रुपए में हुआ था। जबकि दुनियाभर में इस फिल्म की कमाई बजट से लगभग 5.5 गुना यानी 11 करोड़ रुपए हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्री और ऋषि कपूर के अलावा अमरीश पुरी, परेश रावल और टीनू आनंद जैसे कलाकार भी नज़र आए थे। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
45
'दामिनी' में सनी देओल के डायलॉग्स हुए थे ख़ूब पॉपुलर
'दामिनी' से सनी देओल के डायलॉग्स काफी पॉपुलर हुए थे। कुछ डायलॉग्स इस प्रकार हैं :-
तारीख पर तारीख... तारीख पर तारीख...तारीख पर तारीख...तारीख पर तारीख मिलती रही है...लेकिन इंसाफ नहीं मिला माय लॉर्ड, इंसाफ नहीं मिला...मिली है तो सिर्फ ये तारीख।
जब ये ढाई किलो का हाथ किसी पे पड़ता है ना...तो आदमी उठता नहीं...उठ जाता है।
ऐसे खिलौने बाजार में बहुत बिकते हैं....मगर इससे खेलने के लिए जो जोगर चाहिए ना....वो दुनिया के किसी बाज़ार में नहीं बिकता...मर्द उसे लेकर पैदा होता है।
मैदान में खुले शेर का सामना करोगे...तो तुम्हारे मर्द होने की ग़लतफ़हमी दूर हो जाएगी।
चिल्लाओ मत...नहीं तो ये केस यहीं रफा-दफा कर दूंगा...ना तारीख, ना सुनवाई, सीधा इंसाफ, वो भी ताबड़तोड़।
'दामिनी' के 4 रीमेक बन चुके हैं। 1993 में तेलुगु में यह फिल्म 'उर्मिला' नाम से बनी, जिसमें सुमन, सौंदर्या, मालाश्री और मुरली मोहन की अहम् भूमिका थी। 1994 में 'प्रियंका' नाम से इसका रीमेक बना, जिसमें प्रभु, जयम और रवि जैसे कलाकार दिखे थे। बांग्लादेश में यह 'शूटर बिजॉय' नाम से बनी और ओड़िया में इसे 'नारी नहीं तू नारायणी' नाम से बनाया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के राइट्स शाहरुख़ खान की कंपनी 'रेड चिलीज' के पास थे, जो सनी देओल को ट्रांफर कर दिए गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सनी अपने बेटे करण देओल के साथ इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनाना चाहते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।