KSBKBT2: तुलसी-मिहिर में बड़ा कौन, जानें शो के इन 6 स्टार्स की Real Age

Published : Feb 04, 2026, 07:00 AM IST

सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 इन दिनों टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। इसको काफी पसंद भी किया जा रहा है। इसी बीच आपको इसमें काम करने वाली लीड स्टार कास्ट की असली उम्र के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए, जानते हैं तुलसी-मिहिर में कौन बड़ा है।

PREV
16
तुलसी-मिहिर में उम्र में कौन बड़ा?

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी (स्मृति ईरानी) और मिहिर (अमर उपाध्याय) लीड रोल प्ले कर रहे हैं। दोनों का किरदार पति-पत्नी का है। दोनों की उम्र की बात करें तो दोनों ही 49 साल के है। हालांकि, तुलसी, मिहिर से 6 महीने बड़ी हैं। 

26
नोइना साराभाई

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में बरखा बिस्ट भी नजर आ रही हैं। उनके किरदार का नाम नोइना साराभाई है। वे मिहिर की कॉलेज की दोस्त और बिजनेस पार्टनर हैं। बात उनकी एज की करें तो वे 46 साल की हैं।

ये भी पढ़ें... The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर

36
अगंद विरानी

रोहित सुचांती सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अगंद विरानी के किरदार में नजर आ रहे हैं। कई टीवी सीरियलों में काम कर चुके रोहित की असली उम्र 29 है। बता दें कि शो में वे तुलसी-मिहिर के गोद लिए बेटे का रोल कर रहे हैं।

46
परिधि विरानी

शगुन शर्मा सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में परिधि विरानी का किरदार निभा रही है, जो मिहिर-तुलसी की गोद ली बेटी है। बात शगुन की उम्र की करें तो 28 साल की हैं।

56
रितिक विरानी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अमन गांधी, रितिक विरानी का रोल कर रहे हैं। वे मिहिर-तुलसी के गोद लिए बेटे हैं। बात उनकी असली उम्र की करें तो वे 25 साल के हैं।

66
करन विरानी

सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हितेन तेजवानी, करन विरानी का किरदार निभा रहे हैं। शो में वे तुलसी के सौतेले बेटे बने हैं। उनकी उम्र की बात करें तो वे 51 साल के हैं।

ये भी पढ़ें... Ranveer Singh Films On OTT: ताबड़तोड एक्शन वाली रणवीर सिंह की 6 मूवी, देखें इन ओटीटी पर

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories