Border ने भोजपुरी दर्शकों के बीच मचाया कोहराम, सनी देओल की तरह गरजे निरहुआ

Published : Feb 03, 2026, 08:40 AM IST

सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 इस समय थिएटर में कोहराम मचाए हुए है। धुरंधर के बाद ये मूवी साल 2026 में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी है। इसी टाइटल और देशभक्ति वाले प्लॉट पर भोजपुरी में भी फिल्म बन चुका है। जिसने सिनेमाघरों में सिल्वर जुबली मनाई थी 

PREV
15

बॉर्डर 2018 की भोजपुरी भाषा की वॉर ड्रामा मूवी है, इसे संतोष मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। प्रवेश लाल यादव द्वारा निर्मित मूवी को निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।

25

बॉर्डर में दिनेश लाल यादव "निरहुआ" के अपोजिट आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं। सहायक भूमिकाओं में   अवधेश मिश्रा, विक्रांत सिंह राजपूत, सीमा सिंह, संतोष मिश्रा, संजय पांडे, सुनील थापा, सुभी शर्मा, मनोज टाइगर, किरण यादव, सुशील सिंह, विशाल सिंह, प्रवेश लाल यादव, माया यादव, काजल यादव, आदित्य ओझा, अविनाश द्विवेदी और गौरव झा हैं।

35

फिल्म की कहानी

भोजपुरी मूवी बॉर्डर फिल्म एक फौजी अभय शास्त्री की कहानी है, जो देश की बॉर्डर पर दुश्मनों से लोहा लेता है। फिल्म में केवल युद्ध के साथ सैनिकों के फैमिली के इमोशन और उनके बलिदान को भी दिखाया गया है। इसकी कहानी में 'जवान और किसान' दोनों की भूमिका को दर्शाया गया है कि कैसे एक भाई सीमा पर रक्षा करता है और दूसरा घर पर खेती, लेकिन जरूरत पड़ने पर किसान को भी हथियार उठाने पड़ते हैं।

45

विकीपीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹19 करोड़ बंपर कमाई की थी। बता दें कि साल 2018 में भोजपुरी मूवी बहुत कम खर्च में बन जाया करती थीं। इस मूवी का फिल्म का बड़ा हिस्सा राजस्थान के बीकानेर और उसके आस-पास के इलाकों में फिल्माया गया था।

55

बॉर्डर फिल्म को Nirahua Music World के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता हैं। फिल्म के सॉन्ग बेहद पॉप्युलर हुए थे। इसमें कई देशभक्ति गीत खूब वायरल हए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories